All 120 questions of the UPSC CDS (II) 2026 General Knowledge paper (13 September 2026, Test Booklet Series A), in Hindi and English: Polity, Current Affairs, Economy, Geography, Environment, Physics, Chemistry, Computers, History and Biology. Pick an option and check your answer; each question has an explanation prepared by Cadets Defence Academy, Dehradun. Want the real exam feel? Take the free timed mock test (120 minutes, 100 marks).
यूपीएससी सीडीएस (II) 2026 सामान्य ज्ञान (13 सितंबर 2026, टेस्ट बुकलेट सीरीज़ A) के सभी 120 प्रश्न, हिंदी और अंग्रेज़ी में। विकल्प चुनें और अपना उत्तर जाँचें; हर प्रश्न की व्याख्या कैडेट्स डिफेंस एकेडमी, देहरादून ने तैयार की है। असली परीक्षा जैसा अनुभव चाहिए? फ्री टाइम्ड मॉक टेस्ट (120 मिनट, 100 अंक) दें।
भारत की संविधान सभा से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. अप्रत्यक्ष निर्वाचन के माध्यम से प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा इसके सदस्यों का चयन किया गया था
2. संविधान सभा में भारतीय रियासतों को प्रतिनिधित्व दिया गया था
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements related to the Constituent Assembly of India is/are correct?
1. Its members were chosen by indirect election by the members of the Provincial Legislative Assemblies
2. Indian Princely States were given representation in the Constituent Assembly
Select the answer using the code given below:
कैबिनेट मिशन योजना (1946) के अंतर्गत ब्रिटिश प्रांतों के सदस्य प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय मत से आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर अप्रत्यक्ष रूप से चुने गए। देशी रियासतों को 93 स्थान दिए गए, जिन्हें उनके मनोनीत प्रतिनिधि भरते। दोनों कथन सही हैं।
Under the Cabinet Mission Plan (1946), the members from British provinces were elected indirectly by the members of the Provincial Legislative Assemblies, using proportional representation by single transferable vote. The Princely States were allotted 93 seats, to be filled by their nominees. Both statements are correct.
नीति (NITI) आयोग द्वारा राज्य सहायता मिशन (State Support Mission) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. राज्य सहायता मिशन नीति आयोग की एक व्यापक पहल है, जिसका उद्देश्य राज्यों और संघ राज्य-क्षेत्रों के साथ संरचित एवं संस्थागत जुड़ाव को बढ़ावा देना है
2. इसका प्राथमिक उद्देश्य राज्यों और संघ राज्य-क्षेत्रों को वर्ष 2036 तक, उनके सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करना है
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements regarding State Support Mission by NITI Aayog:
1. State Support Mission is an umbrella initiative by NITI Aayog aimed at fostering structured and institutionalized engagement with states and Union Territories (UTs)
2. Its primary objective is to assist States and UTs in achieving their socioeconomic goals by 2036
Which of the statements given above is/are correct?
नीति आयोग के अनुसार राज्य सहायता मिशन (केंद्रीय बजट 2023–24 में घोषित) राज्यों और संघ राज्य-क्षेत्रों के साथ संरचित और संस्थागत जुड़ाव की व्यापक पहल है, अतः 1 सही है। इसका प्राथमिक उद्देश्य उन्हें विकसित भारत@2047 के अनुरूप 2047 तक सामाजिक-आर्थिक लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करना है, 2036 तक नहीं। अतः 2 गलत है।
NITI Aayog describes the State Support Mission (announced in the Union Budget 2023–24) as an umbrella initiative for structured and institutionalised engagement with States and UTs, so 1 is correct. Its primary objective is to help them achieve their socio-economic goals by 2047, in line with Viksit Bharat@2047, not 2036. So 2 is wrong.
संस्थानों/संगठनों और उनके आधिकारिक आदर्श वाक्यों (official motto) के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण : राष्ट्ररक्षणम् आद्यकर्तव्यम्
2. भारत का उच्चतम न्यायालय : यतो धर्मस्ततो जयः
3. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग : ज्ञान-विज्ञान विमुक्तये
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है/हैं?
Consider the following pairs of Institutions/Organizations and their official motto:
1. National Investigation Agency : Rāṣṭrarakṣaṇam ādyakartavyam
2. Supreme Court of India : Yato Dharmastato Jayaḥ
3. University Grants Commission : Gyan-Vigyan Vimuktaye
How many of the above is/are correctly paired?
NIA ने नवंबर 2024 में अपना पहला आदर्श वाक्य 'राष्ट्ररक्षणम् आद्यकर्तव्यम्' (राष्ट्र की रक्षा प्रथम कर्तव्य) अपनाया। उच्चतम न्यायालय का आदर्श वाक्य 'यतो धर्मस्ततो जयः' (जहाँ धर्म है, वहाँ विजय है) और UGC का 'ज्ञान-विज्ञान विमुक्तये' है। तीनों युग्म सही हैं।
The NIA adopted its first motto, 'Rashtrarakshanam Adyakartavyam' (protecting the nation is the first duty), in November 2024. The Supreme Court's motto is 'Yato Dharmastato Jayah' (where there is dharma, there is victory), and the UGC's motto is 'Gyan-Vigyan Vimuktaye' (knowledge liberates). All three pairs are correct.
निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय सेना की वर्ष 2026 की थीम (Theme of the Year 2026) है?
Which one of the following is the 'Theme of the Year 2026' of Indian Army?
थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 2026 को भारतीय सेना का 'नेटवर्किंग और डेटा केंद्रितता का वर्ष' घोषित किया, जो 'प्रौद्योगिकी आत्मसातीकरण वर्ष' (2024–25) के बाद आया। इसका उद्देश्य तेज़ निर्णय लेने वाली, आपस में जुड़ी, डेटा-आधारित सेना बनाना है।
Chief of the Army Staff General Upendra Dwivedi declared 2026 the Indian Army's 'Year of Networking & Data Centricity', following the 'Year of Technology Absorption' (2024–25). The aim is a connected, data-driven force with faster decisions.
निम्नलिखित में से किस रिट का अक्षरशः आशय 'you have the body' है?
Which one of the following Writs literally means 'you have the body'?
हैबियस कॉर्पस (लैटिन) का अर्थ है 'शरीर प्रस्तुत करो'। न्यायालय हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अपने सामने पेश करने का आदेश देता है ताकि हिरासत की वैधता जाँची जा सके। मैंडमस का अर्थ 'हम आदेश देते हैं' और सर्शियोरारी का अर्थ 'प्रमाणित होना' या 'सूचित होना' है।
Habeas corpus (Latin) means 'you may have the body'. The court orders a detained person to be produced before it to test whether the detention is lawful. Mandamus means 'we command', and certiorari means 'to be certified' or 'to be informed'.
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. यह न्यायालय के अनुमोदन से, मानव अधिकारों के अतिक्रमण से जुड़ी न्यायालय की कार्यवाहियों में हस्तक्षेप (intervene) कर सकता है
2. यह मानव अधिकारों के क्षेत्र में शोध कर सकता है
3. यह स्वयं अपनी पहल से मानव अधिकारों के अतिक्रमण का अन्वेषण नहीं कर सकता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements about National Human Rights Commission, India is/are correct?
1. It can intervene in court proceedings involving human rights violations with the approval of the court
2. It can undertake research in the field of human rights
3. It cannot investigate human rights violation on its own initiative
Select the answer using the code given below:
मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के अनुसार NHRC न्यायालय के अनुमोदन से मानव अधिकार उल्लंघन से जुड़ी कार्यवाहियों में हस्तक्षेप कर सकता है (1 सही) और मानव अधिकारों के क्षेत्र में शोध कर सकता है (2 सही)। यह स्वप्रेरणा से, याचिका पर या न्यायालय के निर्देश पर उल्लंघन की जाँच कर सकता है, अतः 3 गलत है।
Section 12 of the Protection of Human Rights Act, 1993 lets the NHRC intervene in court proceedings involving human rights violations with the court's approval (1 correct) and undertake and promote research in human rights (2 correct). It can inquire into violations suo motu (on its own initiative), on a petition, or on a court's direction, so 3 is wrong.
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. प्रतिनिधित्व के सर्वाधिक मत (वोट) पाने वाले की जीत प्रणाली (first-past-the-post) में, निर्वाचन में विजयी अभ्यर्थी को आवश्यक नहीं कि वोटों का बहुमत मिले
2. प्रतिनिधित्व की समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation) में, निर्वाचन में विजयी अभ्यर्थी को वोटों का बहुमत हासिल होता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements is/are correct?
1. In First-Past-the-Post system of representation, candidate who wins the election may not get majority votes
2. In Proportional Representation system of representation, candidate who wins the election gets majority of votes
Select the answer using the code given below:
FPTP में सर्वाधिक मत पाने वाला जीतता है, भले ही उसे आधे से कम मत मिलें, अतः 1 सही है। समानुपातिक प्रतिनिधित्व में सीटें मतों के अनुपात में बँटती हैं; विजयी अभ्यर्थी या दल को मतों का बहुमत मिलना आवश्यक नहीं (NCERT कक्षा 11, भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार)। अतः 2 गलत है।
In FPTP the candidate with the most votes wins, even with less than half (a plurality), so 1 is correct. In proportional representation, seats are shared in proportion to votes; a winning candidate or party need not get a majority of votes (NCERT Class 11, Indian Constitution at Work). So 2 is wrong.
दादरा और नागर हवेली तथा दमण और दीव संघ राज्य-क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. भारत की संसद के एक अधिनियम के द्वारा दादरा और नागर हवेली तथा दमण और दीव संघ राज्य-क्षेत्रों के विलयन को कार्यान्वित किया गया था
2. दादरा और नागर हवेली तथा दमण और दीव संघ राज्य-क्षेत्र के विलयन के पश्चात लोक सभा में तीन स्थान आबंटित किए गए हैं
3. इस संघ राज्य-क्षेत्र पर बॉम्बे उच्च न्यायालय की अधिकारिता का विस्तार जारी है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements is/are correct with respect to the Union Territory of Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu?
1. The merger of the Union Territories of Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu was given effect to by an Act of the Parliament of India
2. After the merger of the Union Territories of Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu, three seats have been allocated in the House of People
3. The jurisdiction of the High Court of Bombay continues to extend to this Union Territory
Select the answer using the code given below:
दादरा और नागर हवेली तथा दमण और दीव (संघ राज्य-क्षेत्रों का विलयन) अधिनियम, 2019 द्वारा दोनों संघ राज्य-क्षेत्र 26 जनवरी 2020 से मिलाए गए (1 सही)। विलय के बाद भी लोक सभा में पहले वाली दो सीटें (एक-एक) ही हैं, तीन नहीं (2 गलत)। अधिनियम इस संघ राज्य-क्षेत्र पर बॉम्बे उच्च न्यायालय की अधिकारिता जारी रखता है (3 सही)।
The two UTs were merged with effect from 26 January 2020 by the Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu (Merger of Union Territories) Act, 2019 (1 correct). The merged UT keeps the two Lok Sabha seats the two UTs had (one each), not three (2 wrong). The Act continues the jurisdiction of the Bombay High Court over the UT (3 correct).
भारत के संविधान के अनुसार 'दल परिवर्तन (defection) के आधार पर निरर्हता' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. सदन के किसी नामनिर्देशित सदस्य पर दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता, लागू नहीं होती है
2. सदन के किसी सदस्य पर दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता, तब लागू नहीं होती है, जब वह अपने मूल राजनीतिक दल के किसी अन्य राजनीतिक दल में विलय को स्वीकार नहीं करती/करता है और एक पृथक समूह के रूप में कार्य करने का विनिश्चय करती/करता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
As regards the 'disqualification on ground of defection' as per the Constitution of India, which of the following statements is/are correct?
1. Disqualification on ground of defection does not apply to any nominated member of a House
2. Disqualification on ground of defection does not apply to a member of a House if she/he does not accept the merger of her/his original political party into another and opts to function as a separate group
Select the answer using the code given below:
दसवीं अनुसूची के अंतर्गत नामनिर्देशित सदस्य स्थान ग्रहण करने के छह माह बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होने पर निरर्ह हो जाता है, अतः कानून उन पर भी लागू है (1 गलत)। पैरा 4 के अनुसार जब विधायक दल के दो-तिहाई सदस्य विलय पर सहमत हों, तब विलय स्वीकार न करने और पृथक समूह के रूप में कार्य करने वाले सदस्य निरर्ह नहीं होते (2 सही)।
Under the Tenth Schedule, a nominated member is disqualified if he or she joins a political party after six months from taking the seat, so the law does apply to nominated members (1 wrong). Paragraph 4 says that when two-thirds of a legislature party agree to a merger, members who do not accept the merger and choose to function as a separate group are not disqualified (2 correct).
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. भारत के संविधान के अनुच्छेद 342क के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत का राष्ट्रपति किसी राज्य के संबंध में सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की एक केंद्रीय सूची अधिसूचित कर सकेगा
2. प्रत्येक राज्य केंद्रीय सूची से भिन्न, अपने स्वयं के प्रयोजनों के लिए सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की एक सूची तैयार कर सकेगा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements is/are correct?
1. Using powers given under Article 342A of the Constitution of India, the President of India may notify a Central List of socially, educationally and economically backward classes with respect to a State
2. Every State may prepare a list of socially and educationally backward classes for its own purposes different from the Central List
Select the answer using the code given below:
अनुच्छेद 342क(1) राष्ट्रपति को केंद्रीय सूची में 'सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग' विनिर्दिष्ट करने की शक्ति देता है; यहाँ संविधान में 'आर्थिक' शब्द नहीं है, अतः 1 जैसा लिखा है गलत है। 105वें संशोधन (2021) से जोड़ा गया अनुच्छेद 342क(3) हर राज्य या संघ राज्य-क्षेत्र को अपनी सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की सूची बनाने देता है, जो केंद्रीय सूची से भिन्न हो सकती है (2 सही)। (कुछ प्रचलित उत्तर कुंजियों में अलग विकल्प दिया है; यहाँ उत्तर ऊपर दिए गए तर्क पर आधारित है।)
Article 342A(1) lets the President specify 'socially and educationally backward classes' in the Central List; the Constitution does not use 'economically' here, so 1 is wrong as worded. Article 342A(3), added by the 105th Amendment (2021), lets every State or UT prepare its own list of socially and educationally backward classes, which may differ from the Central List (2 correct). (Some answer keys in circulation give a different option; the answer here follows the reasoning above.)
अंतरराज्यिक व्यापार या वाणिज्य के अनुक्रम में माल और सेवा कर (GST) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. भारत के संविधान के अनुच्छेद 269क के अधीन GST का उद्ग्रहण और संग्रहण (levy and collection) शासित होता है
2. अंतरराज्यिक व्यापार या वाणिज्य के अनुक्रम में प्रदाय पर माल और सेवा कर राज्यों द्वारा उद्गृहीत और संगृहीत नहीं किया जा सकेगा
3. संघ और राज्यों के बीच GST प्रभाजित (apportioned) किया जाता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements about Goods and Services Tax (GST) in course of inter-State trade or commerce is/are correct?
1. Levy and collection of GST are governed under Article 269A of the Constitution of India
2. GST on supplies in the course of inter-State trade or commerce may not be levied and collected by the States
3. GST is apportioned between the Union and the States
Select the answer using the code given below:
अनुच्छेद 269क (101वाँ संशोधन, 2016) के अनुसार अंतरराज्यिक व्यापार या वाणिज्य के अनुक्रम में प्रदाय पर GST भारत सरकार द्वारा (IGST के रूप में) उद्गृहीत और संगृहीत होगा, राज्यों द्वारा नहीं, और GST परिषद की सिफ़ारिश पर संसद द्वारा निर्धारित रीति से संघ और राज्यों के बीच प्रभाजित होगा। तीनों कथन सही हैं।
Article 269A (added by the 101st Amendment, 2016) says GST on supplies in the course of inter-State trade or commerce shall be levied and collected by the Government of India (as IGST), not by the States, and shall be apportioned between the Union and the States as Parliament provides on the recommendation of the GST Council. All three statements are correct.
राज्य निर्वाचन आयुक्त के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. पंचायतों के लिए करवाए जाने वाले निर्वाचनों हेतु निर्वाचक नामावलियों को उनके निदेशन में तैयार किया जाता है
2. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति की जाती है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements about State Election Commissioner is/are correct?
1. Preparation of electoral rolls for elections to the Panchayats takes place under his/her direction
2. He/she is appointed by the Governor of the concerned State on the advice of the Chief Election Commissioner of India
Select the answer using the code given below:
अनुच्छेद 243ट पंचायत निर्वाचनों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार कराने और निर्वाचन संचालन का अधीक्षण, निदेशन और नियंत्रण राज्य निर्वाचन आयोग में निहित करता है (1 सही)। राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं; संविधान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श की कोई शर्त नहीं है (2 गलत)।
Article 243K vests the superintendence, direction and control of the preparation of electoral rolls for, and the conduct of, Panchayat elections in the State Election Commission (1 correct). The State Election Commissioner is appointed by the Governor; the Constitution does not require the advice of the Chief Election Commissioner of India (2 wrong).
संसद की नीचे उल्लिखित समितियों से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which one of the following statements related to below mentioned Committees of the Parliament is correct?
इन समितियों में लोक सभा के सदस्य अधिक होते हैं: अ.जा./अ.ज.जा. कल्याण समिति में लोक सभा के 20 और राज्य सभा के 10, महिला सशक्तिकरण समिति में 20 और 10, तथा लोक लेखा समिति में 15 और 7। अतः (a), (c) और (d) गलत हैं। अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति (20 + 10 सदस्य) के सभापति की नियुक्ति लोक सभा अध्यक्ष सदस्यों में से करते हैं, अतः (b) सही है।
These committees are dominated by Lok Sabha members: the SC/ST Welfare Committee has 20 from Lok Sabha and 10 from Rajya Sabha, the Committee on Empowerment of Women has 20 and 10, and the Public Accounts Committee has 15 and 7. So (a), (c) and (d) are wrong. The OBC Welfare Committee (20 + 10 members) has its Chairperson appointed by the Lok Sabha Speaker from among its members, so (b) is correct.
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. भारत वर्ष 2035 तक अपनी GDP की उत्सर्जन तीव्रता को वर्ष 2005 के स्तर से 47% तक कम करने के लिए प्रतिबद्ध है
2. भारत ने वर्ष 2035 तक गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा संसाधनों से 60% संचयी विद्युत् शक्ति संस्थापित क्षमता की प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements is/are correct?
1. India has committed to reduce Emissions Intensity of its GDP by 47% by 2035 from 2005 level
2. India has set the target to achieve 60% cumulative electric power installed capacity from non-fossil fuel-based energy resources by 2035
Select the answer using the code given below:
मार्च 2026 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित भारत के 2031–2035 के अद्यतन राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) में 2035 तक GDP की उत्सर्जन तीव्रता को 2005 के स्तर से 47% कम करने और 2035 तक संचयी स्थापित विद्युत क्षमता का लगभग 60% गैर-जीवाश्म स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य है। दोनों कथन सही हैं। (कुछ प्रचलित उत्तर कुंजियों में अलग विकल्प दिया है; यहाँ उत्तर ऊपर दिए गए तर्क पर आधारित है।)
India's updated Nationally Determined Contribution for 2031–2035, approved by the Union Cabinet in March 2026, commits to reducing the emissions intensity of GDP by 47% from 2005 levels by 2035 and to about 60% of cumulative installed electric power capacity from non-fossil sources by 2035. Both statements are correct. (Some answer keys in circulation give a different option; the answer here follows the reasoning above.)
भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 के अधीन अध्यादेश प्रख्यापित करने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. इसे राज्य की विधान सभा के समक्ष, अथवा विधान परिषद वाले राज्य में, दोनों सदनों के समक्ष रखा जाएगा
2. यह विधानमंडल के पुनःसमवेत (reassembly) होने से दो माह की समाप्ति पर प्रवर्तन में नहीं रहेगा (cease to operate)
3. इसे राज्यपाल द्वारा किसी भी समय वापस लिया जा सकेगा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements with respect to the Ordinance promulgated under Article 213 of the Constitution of India is/are correct?
1. It shall be laid before the Legislative Assembly of the State, or where there is a Legislative Council in the State, before both the Houses
2. It shall cease to operate at the expiration of two months from the reassembly of the Legislature
3. It may be withdrawn at any time by the Governor
Select the answer using the code given below:
अनुच्छेद 213(2) के अनुसार राज्यपाल का अध्यादेश विधान सभा (और विधान परिषद हो तो उसके भी) के समक्ष रखा जाएगा (1 सही), और विधानमंडल के पुनः समवेत होने से छह सप्ताह बाद प्रवर्तन में नहीं रहेगा, दो माह नहीं (2 गलत)। राज्यपाल इसे किसी भी समय वापस ले सकते हैं (3 सही)।
Under Article 213(2), a Governor's ordinance must be laid before the Legislative Assembly (and the Council, if any) (1 correct), and it ceases to operate six weeks after the Legislature reassembles, not two months (2 wrong). It may be withdrawn at any time by the Governor (3 correct).
निम्नलिखित में से कौन-से देशों के समूह, मेकांग-गंगा सहयोग (MGC) के सदस्यों में सम्मिलित हैं?
Which one of the following groups of countries consists of the members of Mekong-Ganga Cooperation (MGC)?
मेकांग-गंगा सहयोग 2000 में वियनतियाने में छह देशों ने शुरू किया: भारत और पाँच मेकांग देश कंबोडिया, लाओ PDR, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम। बांग्लादेश इसका सदस्य नहीं है।
Mekong-Ganga Cooperation was launched in 2000 at Vientiane by six countries: India and the five Mekong countries Cambodia, Lao PDR, Myanmar, Thailand and Vietnam. Bangladesh is not a member.
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
Which one of the following pairs is NOT correctly matched?
अनुच्छेद 371क (नागालैंड के लिए विशेष उपबंध) संविधान (तेरहवाँ संशोधन) अधिनियम, 1962 से जोड़ा गया। चौदहवाँ संशोधन (1962) पुडुचेरी और संघ राज्य-क्षेत्रों के विधानमंडलों से संबंधित था। शेष तीन युग्म सही हैं: 55वाँ (अरुणाचल प्रदेश), 53वाँ (मिजोरम) और 56वाँ (गोवा) संशोधन।
Article 371A (special provision for Nagaland) was inserted by the Constitution (Thirteenth Amendment) Act, 1962. The Fourteenth Amendment (1962) dealt with Puducherry and legislatures for Union Territories. The other three pairs are correct: the 55th (Arunachal Pradesh), 53rd (Mizoram) and 56th (Goa) Amendments.
वर्ष 2023 में, असम में किए गए परिसीमन कार्य (delimitation exercise) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. निर्वाचन-क्षेत्रों का परिसीमन वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर किया गया था
2. अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए विधानसभा में स्थानों (Assembly seats) की संख्या में कोई वृद्धि नहीं की गई थी
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the statements regarding the delimitation exercise carried out in Assam in 2023:
1. The delimitation of constituencies was done on the basis of 2001 census
2. No increase was made in the number of ST Assembly seats
Which of the statements given above is/are correct?
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 8क के अंतर्गत असम का 2023 का परिसीमन निर्वाचन आयोग ने 2001 की जनगणना के आधार पर किया (1 सही)। विधान सभा की 126 सीटें यथावत रहीं, पर अनुसूचित जनजाति की आरक्षित सीटें 16 से 19 (और अनुसूचित जाति की 8 से 9) की गईं, अतः 2 गलत है। (कुछ प्रचलित उत्तर कुंजियों में अलग विकल्प दिया है; यहाँ उत्तर ऊपर दिए गए तर्क पर आधारित है।)
The Election Commission's 2023 delimitation for Assam, done under Section 8A of the Representation of the People Act, 1950, used the 2001 Census (1 correct). It kept 126 Assembly seats but raised the seats reserved for Scheduled Tribes from 16 to 19 (and for Scheduled Castes from 8 to 9), so 2 is wrong. (Some answer keys in circulation give a different option; the answer here follows the reasoning above.)
अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और नियंत्रण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ऐसे प्रत्येक राज्य का राज्यपाल, जिसमें अनुसूचित क्षेत्र हैं, प्रतिवर्ष या जब भी राष्ट्रपति इस प्रकार अपेक्षा करे, उस राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में राष्ट्रपति को प्रतिवेदन देगा
2. संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार राज्यों को अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में निदेश देने तक होगा
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements about the administration and control of Scheduled Areas:
1. The Governors of each State having Scheduled Areas therein shall, annually or whenever so required by the President, make a report to the President regarding the administration of the Scheduled Areas in that State
2. The Executive Power of the Union shall extend to the giving of directions to the States as to the administration of the Scheduled Areas
Which of the statements given above is/are correct?
दोनों कथन पाँचवीं अनुसूची के पैरा 3 से हैं: अनुसूचित क्षेत्रों वाले प्रत्येक राज्य के राज्यपाल प्रतिवर्ष या जब भी अपेक्षित हो, राष्ट्रपति को प्रतिवेदन देते हैं, और संघ की कार्यपालिका शक्ति उन क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में राज्य को निदेश देने तक विस्तृत है।
Both are taken from paragraph 3 of the Fifth Schedule: the Governor of each State with Scheduled Areas reports to the President annually or whenever required, and the executive power of the Union extends to giving directions to the State on the administration of those areas.
वित्त मंत्रालय के अधीन कौन-सा विभाग, विदेशी मुद्रा के प्रबंधन सहित अर्थव्यवस्था के आंतरिक और बाह्य पहलुओं को प्रभावित करने वाले आर्थिक मुद्दों पर परामर्श देने के लिए उत्तरदायी है?
Under the Ministry of Finance, which Department is responsible for giving advice on economic issues having a bearing on internal and external aspects of economy including foreign exchange management?
आर्थिक कार्य विभाग आर्थिक नीति की नोडल एजेंसी है। यह केंद्रीय बजट और आर्थिक सर्वेक्षण तैयार करता है और विदेशी मुद्रा प्रबंधन तथा बाह्य सहायता सहित आंतरिक और बाह्य आर्थिक मुद्दों पर परामर्श देता है।
The Department of Economic Affairs is the nodal agency for economic policy. It prepares the Union Budget and the Economic Survey and advises on economic issues with internal and external bearing, including foreign exchange management and external assistance.
PANI (परिसंपत्ति और नौचालन सूचना के लिए पोर्टल) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह एक एकीकृत मंच है जो नदी नौचालन और अवसंरचना की जानकारी प्रदान करता है
2. यह राष्ट्रीय जलमार्गों की विभिन्न विशेषताओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है
3. यह एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से "एक राष्ट्र – एक पंजीकरण" को सुकर बनाता है
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements with reference to PANI (Portal for Asset and Navigation Information):
1. It is a unified platform which provides river navigation and infrastructure information
2. It provides detailed information of various features of National Waterways
3. It facilitates "One Nation – One Registration" through a single-window system
Which of the statements given above is/are correct?
PANI भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का सूचना पोर्टल है: राष्ट्रीय जलमार्गों पर नदी नौचालन और अवसंरचना (फेयरवे की गहराई, टर्मिनल, जेटी, पुल, लॉक) की जानकारी का एक मंच। कथन 1 और 2 इसका वर्णन करते हैं। अंतर्देशीय जलयानों का एकल खिड़की पंजीकरण ('एक राष्ट्र – एक पंजीकरण') IWAI की एक अलग प्रणाली से होता है, PANI से नहीं।
PANI is the Inland Waterways Authority of India's information portal: one platform for river navigation and infrastructure data (fairway depth, terminals, jetties, bridges, locks) on the National Waterways. Statements 1 and 2 describe it. Single-window registration of inland vessels ('One Nation – One Registration') is handled by a separate IWAI system, not PANI.
भारतीय पत्तन अधिनियम, 2025 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसके द्वारा केंद्र और तटीय राज्यों के बीच समन्वय के लिए एक सांविधिक परामर्शी निकाय के रूप में समुद्री राज्य विकास परिषद (MSDC) को स्थापित किया गया
2. इस विधान में भारतीय पत्तनों के लिए वैश्विक हरित प्रतिमानकों (Global Green Norms) और आपदा तैयारी को अनिवार्य किया गया है
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements with reference to Indian Ports Act, 2025:
1. It established Maritime State Development Council (MSDC) as a statutory consultative body to coordinate between Centre and coastal states
2. Its legislation mandates Global Green Norms and Disaster Readiness for Indian Ports
Which of the statements given above is/are correct?
भारतीय पत्तन अधिनियम, 2025 (अगस्त 2025 में पारित, भारतीय पत्तन अधिनियम, 1908 के स्थान पर) केंद्र और तटीय राज्यों के परामर्शी निकाय समुद्री राज्य विकास परिषद को सांविधिक दर्जा देता है, और पत्तनों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रदूषण-नियंत्रण अभिसमयों (जैसे MARPOL) का पालन तथा आपात और आपदा-प्रतिक्रिया योजनाएँ अनिवार्य करता है। दोनों कथन सही हैं।
The Indian Ports Act, 2025 (passed in August 2025, replacing the Indian Ports Act, 1908) gives statutory status to the Maritime State Development Council as a consultative body of the Centre and coastal States, and requires ports to follow international pollution-control conventions (such as MARPOL) and to keep emergency and disaster-response plans. Both statements are correct.
आपदा प्रबंधन (संशोधन) अधिनियम, 2025 से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. इसमें एक राष्ट्रीय आपदा डेटाबेस का निर्माण अनिवार्य किया गया है
2. यह उपबंध 41क के माध्यम से शहरी आपदा जोखिम प्रबंधन के मुद्दों का समाधान करता है
3. इसमें राज्य की राजधानियों और नगर निगम वाले सभी शहरों (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और चंडीगढ़ संघ राज्य-क्षेत्र को छोड़कर) के लिए शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UDMA) गठित करने का अधिकार देता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements relating to Disaster Management (Amendment) Act, 2025 are correct?
1. It mandates the creation of a National Disaster Database
2. It addresses the issue of urban disaster risk management through Provision 41A
3. It empowers the constitution of an Urban Disaster Management Authority (UDMA) for State Capitals and all cities having Municipal Corporations (excluding NCT of Delhi and Union Territories of Chandigarh)
Select the answer using the code given below:
आपदा प्रबंधन (संशोधन) अधिनियम, 2025 राष्ट्रीय और राज्य आपदा डेटाबेस अनिवार्य करता है, और इसकी नई धारा 41क राज्य सरकारों को राज्य की राजधानियों और नगर निगम वाले शहरों (दिल्ली और चंडीगढ़ को छोड़कर) के लिए शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गठित करने का अधिकार देती है। तीनों कथन सही हैं।
The Disaster Management (Amendment) Act, 2025 requires national and State disaster databases, and its new Section 41A lets State Governments set up Urban Disaster Management Authorities for State capitals and cities with municipal corporations, except Delhi and Chandigarh. All three statements are correct.
भारत में मत्स्यपालन स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र (Fisheries Startups Ecosystem) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. उत्पादकता, संधारणीयता और बाजार पहुँच से संबंधित समाधान प्रस्तुत करने वाले स्टार्टअपों की पहचान करने के लिए मत्स्यपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज प्रारंभ किया गया
2. मत्स्य मंथन एक ज्ञान निर्माण व्याख्यान श्रृंखला (knowledge-building lecture series) है, जिसका उद्देश्य मत्स्यपालन क्षेत्र में नवाचार पारिस्थितिक तंत्र को सशक्त करना है
3. मत्स्यपालन विभाग ने व्यावसायिक मॉडलों को विकसित करने हेतु परामर्श (mentorship) और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मत्स्यपालन व्यवसाय उद्भवन केंद्रों (incubation centres) को स्थापित करने का समर्थन किया है
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements with reference to Fisheries Startups Ecosystem in India:
1. Fisheries Startup Grand Challenge was launched to identify start-ups offering solutions related to productivity, sustainability, and market access
2. Matsya Manthan is a knowledge-building lecture series aimed at strengthening the innovation ecosystem in the fisheries sector
3. The Department of Fisheries has supported the establishment of fisheries business incubation centres to provide mentorship and training for developing business models
Which of the statements given above is/are correct?
मत्स्यपालन विभाग तीनों चलाता है: उत्पादकता, संधारणीयता और बाज़ार पहुँच पर काम करने वाले स्टार्टअप खोजने के लिए (स्टार्टअप इंडिया के साथ) मत्स्यपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज; ज्ञान-विनिमय के लिए 'मत्स्य मंथन' व्याख्यान श्रृंखला; और स्टार्टअप को परामर्श व प्रशिक्षण देने वाले मत्स्यपालन व्यवसाय उद्भवन केंद्र (जैसे MANAGE हैदराबाद, ICAR-CIFE मुंबई और ICAR-CIFT कोच्चि में)।
The Department of Fisheries runs all three: the Fisheries Startup Grand Challenge (with Startup India) to find start-ups working on productivity, sustainability and market access; the 'Matsya Manthan' lecture series for knowledge exchange; and fisheries business incubation centres (for example at MANAGE Hyderabad, ICAR-CIFE Mumbai and ICAR-CIFT Kochi) that mentor and train start-ups.
राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के उद्देश्यों से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
1. किसानों के लिए पशुधन बीमा सहित जोखिम प्रबंधन उपायों को बढ़ावा देना
2. मांस, अंडे, बकरी का दूध, ऊन और चारे के उत्पादन में वृद्धि करना
3. जुगाली करने वाले छोटे पशु (small ruminant), मुर्गीपालन एवं सूअर पालन क्षेत्र (piggery sector) और चारा क्षेत्र में उद्यमिता विकास के माध्यम से रोजगार का सृजन करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements relating to objectives of National Livestock Mission are correct?
1. Promoting risk management measures including livestock insurance for farmers
2. Increase in production of meat, egg, goat milk, wool and fodder
3. Employment generation through entrepreneurship development in small ruminant, poultry and piggery sector & fodder sector
Select the answer using the code given below:
संशोधित राष्ट्रीय पशुधन मिशन (पशुपालन और डेयरी विभाग) में तीनों उद्देश्य शामिल हैं: छोटे जुगाली करने वाले पशु, मुर्गीपालन, सूअर पालन और चारा क्षेत्र में उद्यमिता से रोजगार; मांस, अंडे, बकरी के दूध, ऊन और चारे का उत्पादन बढ़ाना; और किसानों के लिए पशुधन बीमा सहित जोखिम प्रबंधन।
The revised National Livestock Mission (Department of Animal Husbandry and Dairying) lists all three as objectives: employment through entrepreneurship in small ruminants, poultry, piggery and fodder; higher production of meat, egg, goat milk, wool and fodder; and risk management, including livestock insurance for farmers.