भारत के संविधान के अनुसार 'दल परिवर्तन (defection) के आधार पर निरर्हता' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. सदन के किसी नामनिर्देशित सदस्य पर दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता, लागू नहीं होती है
2. सदन के किसी सदस्य पर दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता, तब लागू नहीं होती है, जब वह अपने मूल राजनीतिक दल के किसी अन्य राजनीतिक दल में विलय को स्वीकार नहीं करती/करता है और एक पृथक समूह के रूप में कार्य करने का विनिश्चय करती/करता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
As regards the 'disqualification on ground of defection' as per the Constitution of India, which of the following statements is/are correct?
1. Disqualification on ground of defection does not apply to any nominated member of a House
2. Disqualification on ground of defection does not apply to a member of a House if she/he does not accept the merger of her/his original political party into another and opts to function as a separate group
Select the answer using the code given below:
दसवीं अनुसूची के अंतर्गत नामनिर्देशित सदस्य स्थान ग्रहण करने के छह माह बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होने पर निरर्ह हो जाता है, अतः कानून उन पर भी लागू है (1 गलत)। पैरा 4 के अनुसार जब विधायक दल के दो-तिहाई सदस्य विलय पर सहमत हों, तब विलय स्वीकार न करने और पृथक समूह के रूप में कार्य करने वाले सदस्य निरर्ह नहीं होते (2 सही)।
Under the Tenth Schedule, a nominated member is disqualified if he or she joins a political party after six months from taking the seat, so the law does apply to nominated members (1 wrong). Paragraph 4 says that when two-thirds of a legislature party agree to a merger, members who do not accept the merger and choose to function as a separate group are not disqualified (2 correct).