एक व्यक्ति अपने नेत्रों से निकट की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है किंतु दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता है। इस दोष का/के संभावित कारण क्या हो सकता/सकते है/हैं?
1. नेत्र लेंस में अत्यधिक वक्रता
2. नेत्र-गोलक बहुत छोटे हो गए हैं
3. नेत्र लेंस की फोकस दूरी बहुत अधिक है
4. नेत्र-गोलक का लंबा हो जाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
A person can see near objects clearly through his eyes but cannot see distant objects clearly. The possible reason(s) for this defect could be:
1. Excessive curvature of the eye lens.
2. The eye-ball has become too small.
3. The focal length of the eye lens is too large.
4. Elongation of the eye-ball.
Select the correct answer using the code given below:
यह निकट-दृष्टि दोष है: लेंस की अत्यधिक वक्रता या नेत्र-गोलक का लंबा होना (NCERT कक्षा 10)।
This is myopia, caused by excessive curvature of the eye lens (too short a focal length) or elongation of the eyeball (NCERT Class 10).
कार से की गई किसी यात्रा पर विचार कीजिए जिसे दूरी–समय ग्राफ में तीन भागों A, B और C में निरूपित किया गया है (A मूल बिंदु से धीरे उठता है, B तेज़ी से उठता है, C लगभग सपाट है)। इन भागों में कार की चाल क्रमशः v_a, v_b और v_c है। इस स्थिति में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
Consider a journey by a car represented by the distance–time graph in three parts A, B and C (A rises gently from the origin, B rises steeply, C is nearly flat). The speed of the car in these parts is v_a, v_b and v_c, respectively. Which one of the following is correct in this case?
दूरी–समय ग्राफ का ढाल चाल है: B सबसे तीखा, फिर A, फिर C।
Speed is the slope of a distance–time graph. B is steepest, A next, C flattest: v_b > v_a > v_c.
50 cm वक्रता त्रिज्या वाले अवतल दर्पण का उपयोग ऐसी किसी वस्तु का प्रतिबिंब निर्मित करने के लिए किया जाता है जिसे दर्पण के मुख्य अक्ष पर इससे 25 cm की दूरी पर रखा गया है। दर्पण से प्रतिबिंब की स्थिति क्या होगी?
A concave mirror of radius of curvature 50 cm is used to form an image of an object kept at a distance of 25 cm from the mirror on its principal axis. What will be the position of the image from the mirror?
f = 25 cm; वस्तु फोकस पर है, प्रतिबिंब अनंत पर।
f = R/2 = 25 cm, so the object is at the focus and the image forms at infinity.
यदि चंद्रमा को पृथ्वी के निकट इस प्रकार से लाया जाता है कि पृथ्वी से इसकी दूरी मूल दूरी की आधी हो जाती है, तब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण बल:
If the Moon is brought closer to the Earth such that its distance from the Earth becomes half of the original distance, then the gravitational force of attraction between the Earth and the Moon would:
F ∝ 1/r²; दूरी आधी होने पर बल चार गुना।
F ∝ 1/r²; halving r makes F four times.
ध्वनि बूम तब उत्पन्न होता है जब किसी ध्वनि स्रोत की चाल:
Sonic boom is produced when a source of sound travels at a speed:
पराध्वनिक स्रोत आघात तरंगें बनाता है, जो ध्वनि बूम के रूप में सुनाई देती हैं।
A supersonic source creates shock waves that are heard as a sonic boom (NCERT Class 9).
स्वर्ण, टिन और सीसा तत्त्वों के लिए क्रमशः निम्नलिखित में से कौन-से प्रतीक सही हैं?
Which one among the following are the correct symbols for the elements gold, tin and lead, respectively?
स्वर्ण Au, टिन Sn, सीसा Pb; Sb ऐंटिमनी है।
Gold Au (aurum), tin Sn (stannum), lead Pb (plumbum). Sb is antimony.
शुक्र और मंगल ग्रहों के वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की प्रतिशतता कितनी है?
How much percentage of carbon dioxide is present in the atmosphere of Venus and Mars?
शुक्र के वायुमंडल में लगभग 96.5% और मंगल में लगभग 95% CO₂ है।
Venus's atmosphere is about 96.5% CO₂ and Mars's about 95% CO₂.
किसी यौगिक में विद्यमान संघटकों को पृथक करने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग किया जाता है?
Which among the following methods is used to separate the constituents present in a compound?
यौगिक के तत्व केवल रासायनिक या वैद्युत-रासायनिक विधि (जैसे जल का विद्युत-अपघटन) से अलग होते हैं; प्रभाजी आसवन मिश्रणों के लिए है।
The elements of a compound can be separated only by chemical or electrochemical methods (for example, electrolysis of water). Fractional distillation separates mixtures, not compounds.
दीवारों पर सफेदी करने के दौरान, बुझा हुआ चूना वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करके दीवारों पर कैल्सियम कार्बोनेट की एक पतली परत बना देता है। निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया इसे सही रूप में निरूपित करती है?
During white-washing of walls, slaked lime reacts slowly with carbon dioxide in air to form a thin layer of calcium carbonate on the walls. Which of the following reactions represents this correctly?
बुझा चूना Ca(OH)₂ (aq) है; यह वायु की CO₂ (g) से CaCO₃ और जल बनाता है।
Slaked lime is Ca(OH)₂ (applied as an aqueous suspension); it reacts with CO₂ gas from the air to give CaCO₃ and water (NCERT Class 10).
निम्नलिखित समीकरणों में से कौन-सा नीचे दी गई अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण है?
Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂
Which one of the following equations is the balanced chemical equation for the given reaction?
Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂
दोनों ओर 3 Fe, 4 O, 8 H: 3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂।
3 Fe, 4 O and 8 H atoms on each side: 3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂.
पर्णविन्यास शब्द किसके प्रतिरूप (पैटर्न) से संदर्भित है?
The term Phyllotaxy refers to the pattern of:
पर्णविन्यास तने पर पत्तियों की व्यवस्था है; पुष्पों की व्यवस्था पुष्पक्रम है।
Phyllotaxy is the arrangement of leaves on the stem (alternate, opposite, whorled). The arrangement of flowers is inflorescence.
डीएनए और निम्नलिखित में से किससे गुणसूत्र बने होते हैं?
Chromosomes are composed of DNA and:
गुणसूत्र DNA और हिस्टोन प्रोटीन से बने होते हैं।
Chromosomes are made of DNA wound around histone proteins.
जीवाणु में एक अस्पष्ट केंद्रक प्रदेश होता है जिसमें केंद्रकीय झिल्ली नहीं होती है और केवल प्रोटीनरहित डीएनए होता है। ऐसे प्रदेश को क्या कहते हैं?
Bacteria have an undefined nuclear region which lacks a nuclear membrane and contains only DNA without proteins. Such a region is called:
प्रोकैरियोट का झिल्लीरहित केंद्रक क्षेत्र केंद्रकाभ (न्यूक्लियॉयड) है।
The membrane-less nuclear region of a prokaryote is the nucleoid.
किसी वनस्पति कोशिका के सरलीकृत आरेख (NCERT कक्षा 9 जैसा) में पाँच भाग चिह्नित हैं: 1 सबसे बाहरी मोटी परत, 2 उसके ठीक भीतर पतली परत, 3 मुड़ी हुई झिल्लियों का समूह, 4 बिंदु वाला छोटा गोल पिंड और 5 बड़ी केंद्रीय थैली। निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त भागों/कोशिकांगों को सही रूप से निरूपित करता है?
In a simplified diagram of a plant cell (as in NCERT Class 9), five parts are marked: 1 the outermost thick layer, 2 the thin layer just inside it, 3 a set of folded membranes, 4 a small round body with a dot, and 5 a large central sac. Which one of the following correctly represents the above parts/organelles?
बाहरी परत भित्ति, भीतर झिल्ली; मुड़ी झिल्लियाँ ER; केंद्रिका वाला गोल पिंड केंद्रक; बड़ी थैली रसधानी।
The outer rigid layer is the cell wall, inside it the cell membrane; folded membranes are the ER, the round body with a nucleolus is the nucleus, and the large central sac is the vacuole.
प्रसिद्ध राजनीतिक ग्रंथ अमुक्तमल्यद की भाषा निम्नलिखित में से कौन-सी है?
Which one of the following is the language of the famous political treatise Amuktmalyada?
अमुक्तमाल्यद (राजनीति सहित) विजयनगर के कृष्णदेवराय ने तेलुगु में लिखा।
Amuktamalyada, which includes advice on statecraft, was written in Telugu by Krishnadevaraya of Vijayanagara.
जैन धर्म के श्वेतांबर संप्रदाय के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Which one of the following statements about the Shvetambara Sect of Jainism is NOT correct?
भद्रबाहु के साथ दक्षिण जाने वाले भिक्षु दिगंबर बने; श्वेतांबर स्थूलभद्र के साथ उत्तर में रहे।
The monks who went south with Bhadrabahu during the famine (4th century BCE) became the Digambaras; the Shvetambaras stayed in the north under Sthulabhadra. The other statements describe the Shvetambaras correctly.
विक्रमखोल गुफा कहाँ स्थित है?
Where is the Vikramkhol Cave located?
विक्रमखोल शिलाश्रय ओडिशा के झारसुगुड़ा ज़िले में है।
Vikramkhol, a rock shelter with ancient inscriptions, is in Jharsuguda district, Odisha.
'लेवलोइस तकनीक' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका संबंध छिद्रित हड़प्पा मृद्भांड बनाने से है।
2. इसका संबंध प्रागैतिहासिक शल्क उपकरण बनाने से है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements regarding the 'Levallois Technique':
1. It refers to making perforated Harappa pottery.
2. It refers to making prehistoric flake tools.
Which of the statements given above is/are correct?
लेवलोइस तकनीक मध्य पुरापाषाण काल में पत्थर के कोर से निश्चित आकार के शल्क निकालने की विधि है।
The Levallois technique is a Middle Palaeolithic way of preparing a stone core to strike off flakes of planned shape.
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. शारदा लिपि का प्रयोग करके गाथा भाषा (प्राचीन प्राकृत का परिष्कृत संस्करण) में लिखी गई बख्शाली पांडुलिपि का संबंध भिन्न, वर्गमूल, समांतर और गुणोत्तर श्रेढ़ी जैसे विषयों से है।
2. ज्यामिति के क्षेत्र में, आर्यभट्ट ने पाई (π) का चार दशमलव स्थान तक का अत्यधिक सही मान 3.1416 देते हुए वृत्त के विभिन्न गुणों का वर्णन किया है।
3. शार्ङ्गधर संहिता प्राचीन भारत की राजनीतिक प्रणाली पर एक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
Which of the following statements is/are correct?
1. The Bakshali Manuscript written in the Gatha language (a refined version of old Prakrit) using the Sharada script deals with topics such as fractions, square roots, arithmetic and geometric progressions.
2. In the field of geometry, Aryabhatta described the various properties of a circle giving a very accurate value for pi (π) correct to four decimal places at 3.1416.
3. Sharangadhara Samhita is an important text on political system of ancient India.
Select the correct answer using the code given below:
बख्शाली पांडुलिपि और आर्यभट का π ≈ 3.1416 सही हैं; शार्ङ्गधर संहिता आयुर्वेद ग्रंथ है, राजनीतिक नहीं। 1 और 2।
The Bakhshali manuscript (Sharada script, Gatha language) deals with fractions, square roots and progressions, and Aryabhata gave π ≈ 3.1416. The Sharangadhara Samhita is an Ayurvedic text, not a political one. So 1 and 2.
भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Which one of the following is NOT correct about the Indian Independence Act, 1947?
स्वतंत्रता अधिनियम ने दो डोमिनियन और संविधान सभाओं को पूर्ण शक्ति दी; संविधान का ढाँचा इसने नहीं दिया (बहुत कुछ 1935 के अधिनियम से आया)।
The Independence Act created two dominions and gave their Constituent Assemblies full power to frame constitutions; it did not lay down the framework of the Constitution (much of that came from the Government of India Act, 1935).
1 जनवरी, 2015 के मंत्रिमंडल के संकल्प के अनुसार, नीति आयोग में कौन सम्मिलित हैं?
1. भारत के प्रधानमंत्री
2. शासी परिषद, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और संघ राज्य क्षेत्रों के उप-राज्यपाल शामिल हैं
3. ग्रामीण विकास मंत्री
4. मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिसे प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाएगा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
As per the Cabinet Resolution of 1st January, 2015, the NITI Aayog consists of:
1. Prime Minister of India
2. Governing Council comprising of Chief Minister of all the States and Lieutenant Governors of Union Territories
3. Rural Development Minister
4. Chief Executive Officer to be appointed by the Prime Minister
Select the correct answer using the code given below:
संकल्प में प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), मुख्यमंत्रियों-उपराज्यपालों की शासी परिषद और प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त CEO हैं; ग्रामीण विकास मंत्री विशेष रूप से नहीं। 1, 2 और 4।
The resolution lists the PM as Chairperson, a Governing Council of CMs and LGs, a CEO appointed by the PM, and ex-officio Union ministers nominated by the PM (not specifically the Rural Development Minister). So 1, 2 and 4.
नए वित्त वर्ष के प्रारंभ में भारत सरकार की अस्थाई और चालू अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए कार्यपालिका को अग्रिम अनुदान दिया जाता है जब तक कि इन माँगों को विधान-मंडल द्वारा मतदान से पारित नहीं किया जाता है। इसे क्या कहते हैं?
The executive is given an advance grant to meet temporary and running requirements of Government of India in the beginning of the new financial year until the demands are voted by the legislature. This is known as:
अनुच्छेद 116 के अंतर्गत लेखानुदान बजट पारित होने तक व्यय की अनुमति देता है।
Under Article 116, a vote on account lets the government spend for part of the year until the full budget is passed.
निम्नलिखित में से संयुक्त राष्ट्र संधारणीय विकास लक्ष्य कौन-सा/कौन-से है/हैं?
1. अच्छा कार्य और आर्थिक संवृद्धि
2. शांति, न्याय और सुदृढ़ संस्थाएँ
3. उत्तरदायित्वपूर्ण उपभोग और उत्पादन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
Which of the following is/are United Nations Sustainable Development Goal(s)?
1. Decent work and economic growth
2. Peace, justice and strong institutions
3. Responsible consumption and production
Select the correct answer using the code given below:
ये क्रमशः SDG 8, 16 और 12 हैं। तीनों।
They are SDG 8, SDG 16 and SDG 12 respectively. All three.
'कुहरा' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कुहरा केवल मेघ है जो भूमिपृष्ठ के निकट बनता है।
2. विकिरण कुहरे का संबंध रात्रि के समय भूमिपृष्ठ के विकिरण शीतलन से है।
3. अभिवहन कुहरा तब बनता है जब आर्द्रता (नमी) किसी ठंडी सतह पर बहती है और संपर्क में आने पर शीघ्र ठंडी हो जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
Consider the following statements on 'Fog':
1. Fog is simply a cloud that forms close to the ground.
2. Radiation fog is associated with radiation cooling of the land at night.
3. Advection fog forms when moisture is blown over a cold surface and is chilled by contact.
Which of the statements given above are correct?
कुहरा भू-स्तर का मेघ है; विकिरण कुहरा रात्रि शीतलन से और अभिवहन कुहरा ठंडी सतह पर नम वायु से बनता है। तीनों।
Fog is a cloud at ground level; radiation fog forms on clear nights as the ground cools; advection fog forms when moist air moves over a cold surface. All three.
वायु अपरदन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से स्थलरूप निर्मित होता है/होते हैं?
Which one of the following landforms is/are formed by wind erosion?
ज्यूगेन मरुस्थल में वायु अपरदन से बनते हैं; स्टैक समुद्री तरंगों से और सर्क हिमनद से।
Zeugen are tabular ridges carved by wind erosion in deserts. A stack is formed by wave (marine) erosion; a cirque by glaciers.