150 questions · page 3 of 6 · with explanations

Language
Question 51UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

साइकिल चालकों के लिए रेस ट्रैक (racing track) 10 m त्रिज्या का एक समतल वृत्तीय पथ है। तीन साइकिल चालक P, Q और R की एक जैसी साइकिलें हैं, जो क्रमशः 2 m/s, 3 m/s और 5 m/s की चाल से इस ट्रैक पर साइकिल चलाते हैं। यदि पहिए और सड़क के बीच घर्षण गुणांक 0.1 है, तो कौन-सा साइकिल चालक फिसल जाएगा? (मान लीजिए g = 10 m/s²)

A bicycle racing track is a level circular road of radius 10 m. Three cyclists P, Q and R with identical cycles are cycling on the track with speeds 2 m/s, 3 m/s and 5 m/s respectively. If the coefficient of friction between the tyres and the road is 0.1, then which cyclist will slip? (Take g = 10 m/s²)

Question 52UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी सरल लोलक के गोलक को उसके माध्य स्थान से विस्थापित करके पुनः उसके माध्य स्थान से 0.20 m ऊपर विरामावस्था से छोड़ा जाता है। गोलक के माध्य स्थान से गुज़रते समय उसकी चाल कितनी है? (मान लीजिए g = 10 m/s²)

The bob of a simple pendulum is displaced from its mean position and then released from rest 0.20 m above its mean position. What is the speed of the bob as it passes through the mean position? (Take g = 10 m/s²)

Question 53UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

कोई टेनिस की गेंद, जिसका द्रव्यमान 350 g है, 4 m/s की चाल से ऊपर की ओर ऊर्ध्वाधर फेंकी जाती है। यदि गेंद की अधिकतम गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा M है और उसकी अधिकतम ऊँचाई H है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? (मान लीजिए g = 10 m/s²)

A tennis ball of mass 350 g is thrown vertically upwards at a speed of 4 m/s. If M is the maximum gravitational potential energy of the ball and H is the maximum height it reaches, then which one of the following is correct? (Take g = 10 m/s²)

Question 54UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

दो भिन्न प्रकाशिक माध्यमों (optical media) के बीच अंतरापृष्ठ पर पूर्ण आंतरिक परावर्तन (total internal reflection) से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

Which of the following is correct regarding the total internal reflection at the interface between two different optical media?

Question 55UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. पृथ्वी के पृष्ठ पर किसी पिंड (object) का भार सभी स्थानों पर समान होता है, किंतु उसका जड़त्वीय द्रव्यमान भिन्न हो सकता है।

II. किसी पिंड का जड़त्वीय द्रव्यमान और गुरुत्वीय द्रव्यमान समानुपाती होते हैं, और समानुपातिकता स्थिरांक (proportionality constant) सभी स्थानों पर समान होता है।

III. किसी पिंड का जड़त्वीय द्रव्यमान और भार, पृथ्वी के भिन्न स्थानों पर समान होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

Consider the following statements:

I. The weight of an object is the same everywhere on the surface of the Earth, but its inertial mass could be different.

II. The inertial mass and gravitational mass of an object are proportional and the proportionality constant is the same everywhere.

III. The inertial mass and weight of an object are the same at different places on Earth.

Which of the statements given above is/are correct?

Question 56UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

I. किसी गोलाकार पिंड के कारण गुरुत्वीय क्षेत्र

II. किसी बिंदु आवेश के कारण स्थिरवैद्युत क्षेत्र

III. प्रोटॉन के कारण प्रबल परमाणु बल क्षेत्र

IV. किसी छड़ चुंबक के कारण चुंबकीय क्षेत्र

उपर्युक्त में से कितने व्युत्क्रम वर्ग नियम (inverse square law) का पालन करते हैं?

Consider the following:

I. Gravitational field due to a spherical body

II. Electrostatic field due to a point charge

III. Strong nuclear force field due to a proton

IV. Magnetic field due to a bar magnet

How many of the above follow the inverse square law?

Question 57UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी जग से मंद गति से जल डालने पर सामान्यतः यह देखा जाता है कि जग के पार्श्व (side) के साथ जल की एक परत प्रायः प्रवाहित होती है। इस परिघटना के लिए जल का निम्नलिखित में से कौन-सा गुण उत्तरदायी होता है?

While pouring water slowly from a jug, a general observation is that a water layer usually flows along the side of the jug. Which property of water among the following is responsible for this phenomenon?

Question 58UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

कोई मछली 4/3 अपवर्तनांक वाले जल की गहराई d में है। यदि 3/2 अपवर्तनांक और d/2 मोटाई के किसी पारदर्शी स्लैब को जल के पृष्ठ (surface) पर रखा जाता है, तो हवा में स्थित किसी प्रेक्षक को मछली की आभासी गहराई निम्नलिखित में से क्या प्रतीत होगी?

A fish is at a depth d in water of refractive index 4/3. If a transparent slab of refractive index 3/2 and thickness d/2 is placed on the surface of water, then which one of the following is the apparent depth of the fish as observed by an observer in air?

Question 59UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

एम द्रव्यमान वाला कोई कण 0 से कम या बराबर एक्स से कम या बराबर एल के लिए एक्स का फलन एफ बराबर कोष्ठ आरंभ 1 माइनस एक्स बटा एल कोष्ठ अंत का फलन एफ पाद 0 बल के अंतर्गत x-दिशा में गतिमान (moves) है। यदि कण एक्स बराबर 0 पर विरामावस्था से आरंभ होता है, तो एक्स बराबर एल पर कण की चाल (वी) क्या होगी?

A particle of mass m moves along x-direction under the force F of x equals F sub 0 of open paren 1 minus x over L close paren for 0 is less than or equal to x is less than or equal to L. If the particle starts from rest at x equals 0, then what is the speed (v) of the particle at x equals L?

Question 60UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

त्रिज्या आर और एकसमान द्रव्यमान घनत्व रो वाले किसी ग्रह के केंद्र से एक संकीर्ण सुरंग गुज़रती है। सुरंग में कोई कण छोड़ा (released) जाता है। कण के दोलन की कोणीय आवृत्ति (ओमेगा) किसके बराबर है? (प्रतीकों का अपना सामान्य अर्थ है)

A narrow tunnel passes through the centre of a planet of radius R and uniform mass density rho. A particle is released into the tunnel. What is the angular frequency of oscillation of the particle (omega) equal to? (Symbols carry their usual meaning)

Question 61UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी वर्षा वाले दिन, वर्षा की बूँदें v चाल के साथ ऊर्ध्वाधर गिरती हैं। एक प्रेक्षक v चाल के साथ पूर्व की ओर चलता है, जबकि अन्य प्रेक्षक उसी v चाल के साथ उत्तर की ओर चलता है। उनके द्वारा प्रेक्षित की गई वर्षा की आभासी दिशाओं के बीच का कोण क्या है?

On a rainy day, rain drops fall vertically with speed v. An observer is moving towards east with speed v, while another observer moves towards north with the same speed v. What is the angle between apparent rain directions observed by them?

Question 62UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

50 cm लंबाई के किसी सरल लोलक के गोलक को एक पूर्ण वृत्त बनाने के लिए दी गई न्यूनतम क्षैतिज चाल (minimum horizontal speed) क्या है? (मान लीजिए g = 10 m/s²)

What is the minimum horizontal speed given to the bob of a simple pendulum of length 50 cm so that it describes a complete circle? (Take g = 10 m/s²)

Question 63UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

एक ही पदार्थ से बने दो चालक तारों की लंबाइयाँ L और 1.2 L हैं। यदि लंबे तार का आयतन छोटे तार से आधा है, तो छोटे तार की तुलना में लंबे तार का वैद्युत प्रतिरोध क्या होगा?

Two conducting wires made of the same material have lengths L and 1.2 L. If the volume of the longer wire is half that of the shorter wire, then what is the electric resistance of the longer wire in comparison with the shorter wire?

Question 64UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी उभयोत्तल लेंस (biconvex lens) को 2 अपवर्तनांक वाले किसी पदार्थ से इस प्रकार बनाया गया है कि उसके दो फलकों (faces) की वक्रता त्रिज्याओं का अनुपात 1 : 2 है। इस लेंस के मुख्य अक्ष पर वायु में कोई बिंदु स्रोत (point source) रखा जाता है, जो लेंस से u दूरी पर है। यदि ठीक बिंदु स्रोत जितनी दूरी पर प्रतिबिंब बनता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? (जहाँ R पहले फलक की वक्रता त्रिज्या है)

A biconvex lens is made of a material of refractive index 2 such that the ratio of the radii of curvature of its two faces is 1 : 2. A point source in air is placed on the principal axis of this lens at a distance u from the lens. Which one of the following is correct if the image is formed exactly at the same distance as that of the point source? (where R is the radius of curvature of the first face)

Question 65UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

कैरम के खेल में, 15 g के द्रव्यमान वाला स्ट्राइकर (striker) 5 g द्रव्यमान की एक गोटी से सीधे टकराता है, जिससे गोटी 0.36 m/s की चाल से गतिमान (moves) होती है। यदि स्ट्राइकर और गोटी के बीच संपर्क का समय 3 मिलीसेकंड है, तो स्ट्राइकर द्वारा गोटी पर लगाया जाने वाला औसत बल क्या है?

In a carrom game, a striker of mass 15 g hits a coin of mass 5 g head on and the coin moves with a speed of 0.36 m/s. If the time of contact between the striker and the coin is 3 milliseconds, then what is the average force applied by the striker on the coin?

Question 66UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी खोखले प्रिज़्म को 1.34 अपवर्तनांक वाले जल से भरा गया है और प्रिज़्म पर श्वेत प्रकाश आपतित (incident) है। यह माना जाता है कि श्वेत प्रकाश का तरंगदैर्घ्य (wavelength) परास 4020 Å से 6700 Å के बीच है। जल में संगत तरंगदैर्घ्य परास (corresponding wavelength range) क्या होगा?

A hollow prism is filled with water of refractive index 1.34 and white light is incident on the prism. The white light is assumed to have wavelengths ranging from 4020 Å to 6700 Å. What is the corresponding wavelength range in water?

Question 67UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी DC वोल्टता स्रोत से एक तापन तंतु (heating filament) और किसी निर्धारित मान का एक आदर्श प्रतिरोधक श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। कुछ समय पश्चात, परिपथ में धारा को अपरिवर्ती रखने के लिए तंतु अपने प्रचालन बिंदु (operating point) पर पहुँचता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

A heating filament and an ideal resistor of fixed value are connected in series with a DC voltage source. After some time, the filament has reached its operating point so that the current in the circuit is steady. Which one of the following is correct?

Question 68UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

बाह्य बलों से अप्रभावित दो अंतरिक्ष-यात्री X और Y, गहन अंतरिक्ष में तैरते (float) हैं। आरंभ में वे एक-दूसरे के आपेक्षिक विरामावस्था में हैं। X, Y की ओर एक औज़ार प्रक्षेप (throw) करता है। दोनों अंतरिक्ष-यात्रियों और औज़ार को एक निकाय (system) मानिए। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

Two astronauts X and Y float in deep space far from external forces. Initially, they are at rest relative to one another. X throws a tool towards Y. Consider the two astronauts and the tool as one system. Which one of the following statements is correct?

Question 69UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी चिकनी घिरनी (smooth pulley) पर कोई एकसमान डोरी (uniform rope) सममित रूप से लटकी हुई है। डोरी के एक सिरे पर मामूली द्रव्यमान लगाया गया है, जो उस सिरे को थोड़ा-सा भारी बना देता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

A uniform rope hangs symmetrically over a smooth pulley. One end of the rope is given a slight mass, making that side slightly heavier. Which one of the following is correct?

Question 70UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

किसी ऊष्मा-रोधी पात्र में 250 g जल है, जो 20°C पर है। 100°C की भाप को उसमें से प्रवाहित किया जाता है, जो उसे 25°C तक गर्म कर देता है। इस प्रक्रिया के दौरान, भाप का कुछ अंश संघनित भी हो जाता है, जिससे जल का द्रव्यमान बढ़कर 252 g हो जाता है। यदि जल की विशिष्ट ऊष्मा 1 Cal g⁻¹ °C⁻¹ है, तो भाप की गुप्त ऊष्मा (latent heat) का मान क्या होगा?

An insulating container contains 250 g of water at 20°C. Steam at 100°C is passed through it, heating it up to 25°C. During this process, part of the steam also gets condensed, raising the mass of water to 252 g. If the specific heat of water is 1 Cal g⁻¹ °C⁻¹, then what is the value of the latent heat of steam?

Question 71UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

1.5, √3 और 1.5 अपवर्तनांक वाले काँच के तीन समांतर स्लैबों की चौड़ाइयाँ क्रमशः 2 mm, 1 mm और 4 mm हैं। यह संयोजन हवा में है। पहले स्लैब पर प्रकाश π/3 आपतन कोण पर आपतित (incident) होता है। अंतिम पृष्ठ (surface) से निकलने वाले प्रकाश का अभिलंब (normal) के साथ क्या कोण होगा?

Three parallel glass slabs of refractive indices 1.5, √3 and 1.5 respectively have widths 2 mm, 1 mm and 4 mm. The combination is in air. Light is incident at the first slab at an angle of incidence π/3. What is the angle with respect to the normal at which the light will emerge from the final surface?

Question 72UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

मान लीजिए एक ही लंबाई के तीन तार X, Y और Z इस प्रकार हैं कि उनकी चालकताओं (conductivities) का अनुपात 1 : 2 : 3 है। इसके अतिरिक्त, तार Z का अनुप्रस्थ-काट क्षेत्रफल (cross-sectional area) Y से दुगुना है और X का प्रतिरोध Z के प्रतिरोध के बराबर है। Y के प्रतिरोध का, X के प्रतिरोध से क्या अनुपात है?

Consider three wires X, Y and Z of the same length such that the ratio of their conductivities is 1 : 2 : 3. Further, the cross-sectional area of wire Z is twice that of Y and the resistance of X is equal to the resistance of Z. What is the ratio of the resistance of Y to that of X?

Question 73UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

4 C और 16 C के दो बिंदु आवेशों (point charges) को 0.18 m की दूरी पर रखा जाता है। 1 C के एक तीसरे बिंदु आवेश को उन दोनों के बीच में इस प्रकार रखा जाता है कि निकाय की स्थितिज ऊर्जा (potential energy) न्यूनतम हो। 1 C आवेश पर विद्युत क्षेत्र का परिमाण (magnitude) क्या होगा?

Two point charges of 4 C and 16 C are kept at a distance of 0.18 m. A third point charge of 1 C is kept between them such that the potential energy of the system is minimum. What is the magnitude of the electric field at the 1 C charge?

Question 74UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

ध्वनि तरंगों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. यदि वायुमंडलीय दाब समान रहता है, तो तापमान बढ़ने के साथ ध्वनि तरंगों की चाल घट जाती है।

II. यदि वायुमंडलीय दाब समान रहता है, तो आर्द्रता बढ़ने के साथ ध्वनि तरंगों की चाल बढ़ जाती है।

III. वायुमंडलीय दाब में परिवर्तन द्वारा ध्वनि तरंगों की चाल प्रभावित नहीं होती है, बशर्ते कि तापमान को अपरिवर्ती (constant) रखा जाए।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

Consider the following statements in respect of sound waves:

I. The speed of sound waves decreases with an increase in temperature if the atmospheric pressure remains the same.

II. The speed of sound waves increases with increasing humidity if the atmospheric pressure remains the same.

III. The speed of sound waves is not affected by a change in atmospheric pressure, provided the temperature is kept constant.

Which of the statements given above are correct?

Question 75UPSC NDA and NA (II) 2026, General Ability TestPhysics

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: सतह पर जमे हुए जल के बावजूद शीतऋतु में समुद्री जीव जीवित रहते हैं और झीलों के तल के निकट चले जाते हैं।

कथन-II: 4°C पर जल का घनत्व अधिकतम होता है और शीतऋतु में झीलों के तल पर जल गर्म रहता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

Consider the following statements:

Statement-I: Marine animals remain alive in winter and move near the bottom of lakes despite frozen water on the surface.

Statement-II: The density of water is maximum at 4°C and water at the bottom of lakes remains warm in winter.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

Download PDF

See the correct answer and full explanation

Fill this once — answers on every practice set of this site will open.

Download the PDF

Fill in your details once — the download starts right away.

Call Now Button