ऑक्सीकरण संख्या से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. परऑक्साइडों और सुपरऑक्साइडों में ऑक्सीजन की ऑक्सीकरण संख्या क्रमशः −1 और −1/2 दी गई है।
II. अपने सभी योगिकों (compounds) में फ्लुओरीन की ऑक्सीकरण संख्या −1 है।
III. अपचयन अर्ध-अभिक्रिया (reduction half-reaction) में अपचायक (reductant) की ऑक्सीकरण संख्या घट जाती है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Consider the following statements regarding oxidation numbers:
I. The oxidation number of oxygen in peroxides and superoxides is assigned as −1 and −1/2 respectively.
II. In all its compounds, fluorine has an oxidation number of −1.
III. In a reduction half-reaction, the oxidation number of the reductant decreases.
Which of the statements given above are correct?
परऑक्साइड (H₂O₂) में ऑक्सीजन −1 और सुपरऑक्साइड (KO₂) में −1/2 होती है, अतः I सही है। सबसे अधिक विद्युतऋणी तत्व फ्लुओरीन अपने यौगिकों में सदा −1 होता है (II सही)। अपचायक स्वयं ऑक्सीकृत होता है, इसलिए उसकी ऑक्सीकरण संख्या बढ़ती है; अपचयन अर्ध-अभिक्रिया में ऑक्सीकारक की ऑक्सीकरण संख्या घटती है। III गलत है।
Oxygen is −1 in peroxides (H₂O₂) and −1/2 in superoxides (KO₂), so I is correct. Fluorine, the most electronegative element, is always −1 in its compounds (II correct). A reductant is itself oxidised, so its oxidation number increases; in a reduction half-reaction it is the oxidant whose oxidation number decreases. III is wrong.
हाइड्रोजन और जल के गुणधर्मों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. हाइड्रोजन का समस्थानिक (isotope) ट्राइटियम, रेडियोधर्मी होता है और निम्न ऊर्जा वाले ऐल्फा कणों को उत्सर्जित करता है।
II. गैसीय अवस्था में, जल की संरचना रेखीय होती है।
III. द्रव अथवा गैसीय आण्विक हाइड्रोजन के रूप में ऊर्जा का अभिगमन और भंडारण करना हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था (hydrogen economy) का मूल सिद्धांत है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही नहीं है/हैं?
Consider the following statements regarding the properties of hydrogen and water:
I. Tritium, the isotope of hydrogen, is radioactive and emits low energy alpha particles.
II. In the gas phase, the structure of water is linear.
III. The basic principle of a hydrogen economy is the transportation and storage of energy in the form of liquid or gaseous molecular hydrogen.
Which of the statements given above is/are not correct?
ट्राइटियम रेडियोधर्मी है पर निम्न ऊर्जा के बीटा कण उत्सर्जित करता है, ऐल्फा कण नहीं (I गलत)। जल का अणु गैसीय अवस्था में भी बंकित (bent) होता है, H–O–H कोण लगभग 104.5° (II गलत)। III हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था की NCERT परिभाषा है और सही है। अतः I और II सही नहीं हैं।
Tritium is radioactive but emits low-energy beta particles, not alpha particles (I is wrong). A water molecule is bent, with an H–O–H angle of about 104.5°, in the gas phase too (II is wrong). III is the NCERT definition of the hydrogen economy and is correct. So I and II are not correct.
नाइट्रोजन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. नाइट्रोजन में त्रि-बंध (triple bond) होते हैं।
II. नाइट्रोजन, एक त्रिपरमाणुक गैस (triatomic gas) है।
III. नाइट्रोजन अणुओं के बीच क्रियाशील बल दुर्बल वान्डर वाल्स बल (van der Waals forces) होते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Consider the following statements regarding nitrogen:
I. Nitrogen contains a triple bond.
II. Nitrogen is a triatomic gas.
III. Forces acting between nitrogen molecules are weak van der Waals forces.
Which of the statements given above are correct?
नाइट्रोजन N₂ (N≡N) के रूप में रहती है, जो त्रि-बंध वाला द्विपरमाणुक अणु है; अतः I सही और II गलत है। N₂ अध्रुवीय है और इसके अणुओं के बीच केवल दुर्बल वान्डर वाल्स बल लगते हैं, इसीलिए यह कमरे के ताप पर गैस है (III सही)।
Nitrogen exists as N₂ (N≡N), a diatomic molecule with a triple bond, so I is correct and II is wrong. N₂ is non-polar, and only weak van der Waals (dispersion) forces act between its molecules, which is why it is a gas at room temperature (III correct).
किसी शुष्क परखनली में, 2 mL, HCl (0.1 N) लिया जाता है। इसमें 4 mL, NaOH (0.1 N) मिलाया जाता है। इस विलयन को अच्छी तरह से मिलाया जाता है, जिसके बाद फीनॉलफ्थेलिन की 2 बूँदें डाली जाती हैं। विलयन का रंग क्या होगा?
In a dry test tube, 2 mL of HCl (0.1 N) is taken. To this, 4 mL of NaOH (0.1 N) is added. The solution is stirred well, followed by the addition of 2 drops of phenolphthalein. What will be the colour of the solution?
HCl = 2 × 0.1 = 0.2 मिली-तुल्यांक; NaOH = 4 × 0.1 = 0.4 मिली-तुल्यांक। उदासीनीकरण के बाद 0.2 मिली-तुल्यांक NaOH बचता है, अतः विलयन क्षारीय है। क्षारीय विलयन में फीनॉलफ्थेलिन गुलाबी होता है।
HCl = 2 × 0.1 = 0.2 milli-equivalents; NaOH = 4 × 0.1 = 0.4 milli-equivalents. After neutralisation, 0.2 milli-equivalents of NaOH are left over, so the solution is basic. Phenolphthalein is pink in basic solution.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. जस्ता (zinc) धातु की HCl (aq.) और NaOH (aq.) दोनों के साथ पृथक रूप से अभिक्रिया कराने पर आण्विक हाइड्रोजन उत्सर्जित होती है।
II. जलीय कॉपर सल्फेट विलयन को जस्ते (zinc) के पात्र में नहीं रखा जा सकता है।
III. नींबू, इमली और टमाटर क्रमशः सिट्रिक अम्ल, ऑक्सैलिक अम्ल और टार्टरिक अम्ल के प्राकृतिक स्रोत हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Consider the following statements:
I. Zinc metal, when treated with both HCl (aq.) and NaOH (aq.) separately, produces molecular hydrogen.
II. An aqueous copper sulphate solution cannot be kept in a zinc vessel.
III. Lemon, tamarind and tomato are natural sources of citric acid, oxalic acid and tartaric acid, respectively.
Which of the statements given above are correct?
जस्ता HCl (Zn + 2HCl → ZnCl₂ + H₂) और NaOH (Zn + 2NaOH → Na₂ZnO₂ + H₂) दोनों से अभिक्रिया करता है, अतः I सही है। जस्ता कॉपर से अधिक क्रियाशील है और CuSO₄ से कॉपर को विस्थापित कर देगा, इसलिए विलयन जस्ते के पात्र में नहीं रखा जा सकता (II सही)। III में दो स्रोत उलटे हैं: इमली में टार्टरिक अम्ल और टमाटर में ऑक्सैलिक अम्ल होता है (NCERT कक्षा 10)।
Zinc reacts with HCl (Zn + 2HCl → ZnCl₂ + H₂) and with NaOH (Zn + 2NaOH → Na₂ZnO₂ + H₂), so I is correct. Zinc is more reactive than copper and would displace it from CuSO₄, so the solution cannot be kept in a zinc vessel (II correct). In III two sources are swapped: tamarind contains tartaric acid and tomato contains oxalic acid (NCERT Class 10).
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. एथानॉल में आयोडीन के विलयन को 'आयोडीन का टिंक्चर' के रूप में जाना जाता है, जो विषमांगी मिश्रण होता है।
II. निलंबन (suspension) एक विषमांगी मिश्रण होता है और उसके कण, उससे होकर गुज़रने वाले किरण पुंज को प्रकीर्णित (scatter) कर उसके पथ को दृश्यमान बना देते हैं।
III. यद्यपि कोई कोलॉइडी विलयन समांगी प्रतीत हो सकता है, किंतु यह विषमांगी मिश्रण है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Consider the following statements:
I. A solution of iodine in ethanol known as 'tincture of iodine' is a heterogeneous mixture.
II. A suspension is a heterogeneous mixture and its particles scatter a beam of light passing through it, making its path visible.
III. A colloidal solution, although it appears homogeneous, is a heterogeneous mixture.
Which of the statements given above are correct?
आयोडीन का टिंक्चर ऐल्कोहॉल में आयोडीन का वास्तविक विलयन है, अतः यह समांगी है (I गलत)। NCERT कक्षा 9 के अनुसार निलंबन विषमांगी मिश्रण है जिसके कण प्रकाश पुंज को प्रकीर्णित कर उसका पथ दृश्य बनाते हैं (II सही), और कोलॉइड समांगी दिखता है पर वास्तव में विषमांगी मिश्रण है (III सही)।
Tincture of iodine is a true solution of iodine in alcohol, so it is homogeneous (I is wrong). NCERT Class 9 describes a suspension as a heterogeneous mixture whose particles scatter a beam of light and make its path visible (II correct), and a colloid as a mixture that looks homogeneous but is actually heterogeneous (III correct).
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. हाइड्रोजन परऑक्साइड के 30% विलयन को '10 volume' H₂O₂ के रूप में विक्रित (marketed) किया जाता है।
II. कॉपर सल्फेट पेंटाहाइड्रेट यौगिक में, सभी पाँच जल अणु हाइड्रोजन आबंधित (hydrogen bonded) होते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements:
I. A 30% solution of hydrogen peroxide is marketed as '10 volume H₂O₂'.
II. In the compound copper sulphate pentahydrate, all the five water molecules are hydrogen bonded.
Which of the statements given above is/are correct?
30% H₂O₂ विलयन '100 volume' के रूप में बिकता है (1 mL से STP पर लगभग 100 mL O₂); '10 volume' लगभग 3% होता है। अतः I गलत है। CuSO₄·5H₂O में चार जल अणु Cu²⁺ आयन से उपसहसंयोजित होते हैं और केवल पाँचवाँ हाइड्रोजन आबंध से जुड़ा होता है (NCERT)। अतः II भी गलत है।
A 30% H₂O₂ solution is sold as '100 volume' (1 mL gives about 100 mL of O₂ at STP); '10 volume' is about 3%. So I is wrong. In CuSO₄·5H₂O, four water molecules are coordinated to the Cu²⁺ ion and only the fifth is held by hydrogen bonds (NCERT). So II is wrong too.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. बिच्छू बूटी (nettle), जो एक शाकीय पादप है, की पत्तियों को अनजाने में छूने पर फॉर्मिक अम्ल के स्राव के कारण दर्ददायक चुभन होती है।
II. जब जिप्सम को 100°C पर गर्म किया जाता है, तो यह कैल्शियम कार्बोनेट हेमिहाइड्रेट बनाता है, जिसे प्लास्टर ऑफ़ पेरिस कहते हैं।
III. निर्जल कॉपर सल्फेट को जब जल से नम किया जाता है, तो हरित वर्ण का कॉपर सल्फेट डाइहाइड्रेट बनाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements:
I. The leaves of nettle, a herbaceous plant, cause painful stings when touched accidentally because of the secretion of formic acid.
II. When gypsum is heated at 100°C, it forms calcium carbonate hemihydrate, called Plaster of Paris.
III. When moistened with water, anhydrous copper sulphate forms a green-coloured copper sulphate dihydrate.
Which of the statements given above is/are correct?
बिच्छू बूटी की पत्तियों के डंक जैसे रोम मेथेनॉइक (फॉर्मिक) अम्ल छोड़ते हैं (NCERT कक्षा 10), अतः I सही है। जिप्सम को 373 K पर गर्म करने से कैल्शियम सल्फेट हेमिहाइड्रेट, CaSO₄·½H₂O बनता है, कैल्शियम कार्बोनेट नहीं (II गलत)। श्वेत निर्जल कॉपर सल्फेट जल मिलाने पर नीला CuSO₄·5H₂O बनाता है (III गलत)।
Nettle leaves have stinging hairs that inject methanoic (formic) acid (NCERT Class 10), so I is correct. Heating gypsum at 373 K gives calcium sulphate hemihydrate, CaSO₄·½H₂O, not calcium carbonate (II wrong). White anhydrous copper sulphate turns blue on adding water, forming CuSO₄·5H₂O (III wrong).
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
(रासायनिक अभिक्रिया – रासायनिक अभिक्रिया का प्रकार)
I. Fe(s) + CuSO₄(aq.) → FeSO₄(aq.) + Cu(s) – विस्थापन अभिक्रिया
II. Na₂SO₄(aq.) + BaCl₂(aq.) → BaSO₄(s) + 2NaCl(aq.) – द्वि-विस्थापन अभिक्रिया
III. Fe₂O₃(s) + 3CO(g) → 2Fe(s) + 3CO₂(g) – अपोपचय अभिक्रिया (Redox reaction)
IV. 2KClO₃(s) → 2KCl(s) + 3O₂(g) – ऊष्मीय अपघटन अभिक्रिया
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
Consider the following pairs:
(Chemical Reaction – Type of Chemical Reaction)
I. Fe(s) + CuSO₄(aq.) → FeSO₄(aq.) + Cu(s) – Displacement reaction
II. Na₂SO₄(aq.) + BaCl₂(aq.) → BaSO₄(s) + 2NaCl(aq.) – Double displacement reaction
III. Fe₂O₃(s) + 3CO(g) → 2Fe(s) + 3CO₂(g) – Redox reaction
IV. 2KClO₃(s) → 2KCl(s) + 3O₂(g) – Thermal decomposition reaction
How many of the pairs given above are correctly matched?
I: आयरन कॉपर को विस्थापित करता है (विस्थापन)। II: आयनों का आदान-प्रदान होता है और BaSO₄ अवक्षेपित होता है (द्वि-विस्थापन)। III: Fe₂O₃ अपचित होकर Fe और CO ऑक्सीकृत होकर CO₂ बनता है (अपोपचय)। IV: पोटैशियम क्लोरेट गर्म करने पर टूटता है (ऊष्मीय अपघटन)। चारों युग्म सही हैं।
I: iron displaces copper (displacement). II: the ions are exchanged and BaSO₄ precipitates (double displacement). III: Fe₂O₃ is reduced to Fe while CO is oxidised to CO₂ (redox). IV: potassium chlorate breaks down on heating (thermal decomposition). All four pairs are correct.
यूरिया में द्रव्यमान के अनुसार क्रमशः नाइट्रोजन और हाइड्रोजन की सन्निकट प्रतिशतताएँ (approximate percentage) क्या हैं?
What are the approximate percentages by mass of nitrogen and hydrogen respectively in urea?
यूरिया CO(NH₂)₂ है, मोलर द्रव्यमान 12 + 16 + 2 × 14 + 4 × 1 = 60 g/mol। नाइट्रोजन: 28/60 = 46.7% ≈ 47%। हाइड्रोजन: 4/60 = 6.7% ≈ 7%।
Urea is CO(NH₂)₂, molar mass 12 + 16 + 2 × 14 + 4 × 1 = 60 g/mol. Nitrogen: 28/60 = 46.7% ≈ 47%. Hydrogen: 4/60 = 6.7% ≈ 7%.
नारियल के तेल का पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड (potassium hydroxide) के साथ जल-अपघटन (hydrolysis) होने पर क्या मिलता है?
Coconut oil upon hydrolysis with potassium hydroxide gives:
तेल ट्राइग्लिसराइड (ग्लिसरॉल के एस्टर) होते हैं। KOH से क्षारीय जल-अपघटन (साबुनीकरण) पर ग्लिसरॉल और वसा-अम्लों के पोटैशियम लवण (मृदु साबुन) बनते हैं। सोडियम लवण केवल NaOH से बनते हैं।
Oils are triglycerides (esters of glycerol). Alkaline hydrolysis (saponification) with KOH gives glycerol and the potassium salts of the fatty acids, which are soft soaps. Sodium salts form only when NaOH is used.
हाइड्रोजन आबंध से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. हाइड्रोजन आबंध केवल तभी बन सकते हैं जब हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन अथवा फ्लुओरीन से आबंधित हो।
II. हाइड्रोजन आबंध केवल अंतःअणुक (intramolecular) होते हैं।
III. हाइड्रोजन आबंध की प्रबलता दो आबंधित परमाणुओं की विद्युतऋणात्मकता में कमी के साथ कम हो जाती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही नहीं है/हैं?
Consider the following statements regarding hydrogen bonds:
I. Hydrogen bonds can only form when hydrogen is bonded to oxygen, nitrogen or fluorine.
II. Hydrogen bonds are intramolecular only.
III. The strength of a hydrogen bond decreases with a decrease in the electronegativity of the two bonded atoms.
Which of the statements given above is/are not correct?
विद्यालय (NCERT) स्तर पर, हाइड्रोजन आबंध तब बनता है जब H किसी अत्यधिक विद्युतऋणी परमाणु F, O या N से जुड़ा हो (I सही), और इन परमाणुओं की विद्युतऋणात्मकता घटने पर इसकी प्रबलता घटती है (III सही)। हाइड्रोजन आबंध अंतराअणुक (जैसे जल, HF) या अंतःअणुक (जैसे o-नाइट्रोफीनॉल) दोनों हो सकते हैं, अतः II सही नहीं है।
In the school (NCERT) treatment, a hydrogen bond forms when H is attached to a highly electronegative atom, F, O or N (I correct), and its strength falls as the electronegativity of these atoms falls (III correct). Hydrogen bonds can be intermolecular (as in water, HF) or intramolecular (as in o-nitrophenol), so II is not correct.
आयनिक यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक (boiling point) उच्च होते हैं। यह किस कारण होता है?
Ionic compounds have high melting and boiling points. This is due to:
आयनिक क्रिस्टल में हर आयन कई विपरीत आवेशित पड़ोसी आयनों से प्रबल स्थिरवैद्युत आकर्षण से बँधा रहता है। इस जालक को तोड़ने में बहुत ऊर्जा (उच्च जालक ऊर्जा) लगती है, इसलिए गलनांक और क्वथनांक उच्च होते हैं। 'इलेक्ट्रॉनों का समुद्र' धात्विक आबंध का वर्णन है।
In an ionic crystal, each ion is held by strong electrostatic attraction to many oppositely charged neighbours. A lot of energy (high lattice energy) is needed to break this lattice, so the melting and boiling points are high. A 'sea of electrons' describes metallic bonding.
पोर्टलैंड सीमेंट के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
I. सीमेंट में अधिक जल (उच्च जल-सीमेंट अनुपात) मिलाने से उसका आरंभिक आदृढ़न समय (setting time) बढ़ जाता है।
II. जिप्सम की थोड़ी मात्रा मिलाने से वांछित मंदन (retardation) प्राप्त होता है।
III. विनिर्माण के दौरान सीमेंट के आदृढ़न समय को बढ़ाने के लिए जिप्सम को मिलाया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements is/are correct in respect of Portland cement?
I. Adding more water (higher water-cement ratio) accelerates the initial setting time of cement.
II. The addition of a small percentage of gypsum gives the desired retardation.
III. Gypsum is added during manufacturing to accelerate the setting time of cement.
Select the answer using the code given below:
सीमेंट क्लिंकर में आदृढ़न को धीमा (मंदन) करने के लिए 2–3% जिप्सम मिलाया जाता है, अतः II सही है और III (जिप्सम आदृढ़न तेज करता है) गलत है। उच्च जल-सीमेंट अनुपात आदृढ़न को तेज नहीं करता बल्कि देर करता है; अंग्रेज़ी कथन I में 'accelerates' (तेज करता है) लिखा है, जो गलत है। उत्तर: केवल II। (ध्यान दें: हिंदी कथन I में 'आदृढ़न समय बढ़ जाता है' लिखा है, जो सही है; यहाँ उत्तर अंग्रेज़ी संस्करण पर आधारित है, जिसे UPSC संदेह की स्थिति में अंतिम मानता है।)
Gypsum (2–3%) is added to cement clinker to slow down (retard) the setting, so II is correct and III, which says gypsum accelerates setting, is wrong. A higher water–cement ratio delays setting rather than speeding it up, so I as written in English ('accelerates') is wrong. Answer: II only. (Note: the Hindi version of statement I says the setting time 'increases', which is true; the answer here follows the English version, which UPSC treats as final in case of doubt.)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
(कोलॉइड के उदाहरण – कोलॉइड के प्रकार)
I. मेघ – वायु-विलय (Aerosol)
II. कीचड़ – विलय (Sol)
III. दूध – पायस (Emulsion)
IV. रबड़ – फेन (Foam)
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
Consider the following pairs:
(Example of Colloid – Type of Colloid)
I. Cloud – Aerosol
II. Mud – Sol
III. Milk – Emulsion
IV. Rubber – Foam
How many of the pairs given above are correctly matched?
चारों NCERT कक्षा 9 (सारणी 2.1) से मेल खाते हैं: मेघ और कोहरा वायु-विलय (गैस में द्रव) हैं; कीचड़ और मिल्क ऑफ मैग्नीशिया विलय (द्रव में ठोस) हैं; दूध पायस (द्रव में द्रव) है; और फोम, रबड़, स्पंज तथा प्यूमिस ठोस फेन (ठोस में गैस) के उदाहरण हैं।
All four match NCERT Class 9 (Table 2.1): clouds and fog are aerosols (liquid in gas); mud and milk of magnesia are sols (solid in liquid); milk is an emulsion (liquid in liquid); and foam, rubber, sponge and pumice are listed as solid foams (gas in solid).
प्राणियों में श्वसन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वायुजीवी और अवायवीय दोनों परिस्थितियों में ग्लूकोज, सभी कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) में विखंडित होकर पाइरुवेट बनाता है।
II. अवायवीय श्वसन के दौरान निर्मुक्त ऊर्जा वायुजीवी श्वसन में निर्मुक्त ऊर्जा की अपेक्षा अधिक होती है।
III. केवल वायुजीवी श्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड निर्मुक्त होती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements in relation to respiration in animals:
I. Glucose breaks down into pyruvate in the cytoplasm of all cells in both aerobic and anaerobic conditions.
II. The energy released during anaerobic respiration is greater than the energy released in aerobic respiration.
III. Carbon dioxide is released only in aerobic respiration.
Which of the statements given above is/are correct?
ग्लाइकोलिसिस (ग्लूकोज → पाइरुवेट) ऑक्सीजन हो या न हो, कोशिकाद्रव्य में होता है (I सही)। वायुजीवी श्वसन में अवायवीय (2 ATP) की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा (प्रति ग्लूकोज लगभग 36–38 ATP) निकलती है, अतः II गलत है। प्राणी कोशिकाओं में अवायवीय श्वसन से पाइरुवेट लैक्टिक अम्ल में बदलता है और CO₂ नहीं निकलती, इसलिए CO₂ केवल वायुजीवी श्वसन में निकलती है (प्राणियों के लिए III सही; यीस्ट में स्थिति भिन्न है)। (कुछ प्रचलित उत्तर कुंजियों में अलग विकल्प दिया है; यहाँ उत्तर ऊपर दिए गए तर्क पर आधारित है।)
Glycolysis (glucose → pyruvate) takes place in the cytoplasm whether or not oxygen is present (I correct). Aerobic respiration releases far more energy (about 36–38 ATP per glucose) than anaerobic respiration (2 ATP), so II is wrong. In animal cells, anaerobic respiration turns pyruvate into lactic acid without releasing CO₂, so CO₂ is released only in aerobic respiration (III correct for animals; yeast is different). (Some answer keys in circulation give a different option; the answer here follows the reasoning above.)
मानवों में, आमाशय (stomach) से क्षुद्रांत्र (small intestine) में आंशिक रूप से पाचित खाद्य पदार्थों के निर्गम को निम्नलिखित में से किस संरचना/प्रक्रिया द्वारा नियंत्रित किया जाता है?
In humans, the exit of partially digested food from the stomach into the small intestine is regulated by which one of the following structures/processes?
आमाशय के अंत में स्थित पेशियों का छल्ला, जठरनिर्गमी (पाइलोरिक) अवरोधिनी पेशी, थोड़ा-थोड़ा खुलकर भोजन को क्षुद्रांत्र में जाने देती है (NCERT कक्षा 10: 'आमाशय से भोजन का निकास एक अवरोधिनी पेशी द्वारा नियंत्रित होता है')।
The pyloric sphincter, a ring of muscle at the end of the stomach, opens in small amounts to let food pass into the small intestine (NCERT Class 10: 'the exit of food from the stomach is regulated by a sphincter muscle').
निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिकाएँ पादपों में सम्मिश्र स्थायी ऊतक के घटक हैं?
I. सहचर कोशिकाएँ (Companion cells)
II. चालनी नलिकाएँ (Sieve tubes)
III. वाहिनिकाएँ (Tracheids)
IV. वाहिकाएँ (Vessels)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following cells form components of complex permanent tissue in plants?
I. Companion cells
II. Sieve tubes
III. Tracheids
IV. Vessels
Select the answer using the code given below:
जाइलम और फ्लोएम सम्मिश्र स्थायी ऊतक हैं। जाइलम में वाहिनिकाएँ, वाहिकाएँ, जाइलम मृदूतक और रेशे; फ्लोएम में चालनी नलिकाएँ, सहचर कोशिकाएँ, फ्लोएम मृदूतक और रेशे होते हैं। दी गई चारों कोशिकाएँ इन्हीं की घटक हैं। (कुछ प्रचलित उत्तर कुंजियों में अलग विकल्प दिया है; यहाँ उत्तर ऊपर दिए गए तर्क पर आधारित है।)
Xylem and phloem are the complex permanent tissues. Xylem is made of tracheids, vessels, xylem parenchyma and fibres; phloem is made of sieve tubes, companion cells, phloem parenchyma and fibres. All four cells listed belong to them. (Some answer keys in circulation give a different option; the answer here follows the reasoning above.)
निम्नलिखित में से कौन-सा, मानवों के पश्चमस्तिष्क (hindbrain) का भाग नहीं है?
Which one of the following is not a part of the hindbrain of human beings?
पश्चमस्तिष्क में पोन्स, अनुमस्तिष्क (सेरेबेलम) और मेडुला ऑब्लांगेटा होते हैं। महासंयोजक पिंड (कॉर्पस कैलोसम) दोनों प्रमस्तिष्क गोलार्धों को जोड़ने वाली तंत्रिका तंतुओं की पट्टी है, अतः यह अग्रमस्तिष्क का भाग है।
The hindbrain consists of the pons, cerebellum and medulla oblongata. The corpus callosum is a band of nerve fibres joining the two cerebral hemispheres, so it is part of the forebrain.
निम्नलिखित में से कौन-से जंतु, बाह्य निषेचन (external fertilization) को दर्शाते हैं?
I. कबूतर
II. मेंढक
III. मछली
IV. छिपकली
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following organisms show external fertilization?
I. Pigeon
II. Frog
III. Fish
IV. Lizard
Select the answer using the code given below:
मेंढक और अधिकांश मछलियाँ अंडे और शुक्राणु जल में छोड़ते हैं, जहाँ शरीर के बाहर निषेचन होता है। पक्षी (कबूतर) और सरीसृप (छिपकली) कवचयुक्त अंडे देते हैं, इसलिए उनमें निषेचन मादा के शरीर के भीतर होता है।
Frogs and most fish release eggs and sperm into water, where fertilisation happens outside the body. Birds (pigeon) and reptiles (lizard) lay shelled eggs, so fertilisation must happen inside the female's body.
हैप्लोइड पादप काय (Haploid Plant Body), निम्नलिखित में से किस पादप समूह की विशेषता होती है?
Which one of the following plant groups is characterized by having a haploid plant body?
ब्रायोफाइट (मॉस, लिवरवर्ट) में मुख्य पादप काय अगुणित (हैप्लोइड) युग्मकोद्भिद् होता है, और द्विगुणित बीजाणुद्भिद् उसी पर उगता है। टेरिडोफाइट, अनावृतबीजी और आवृतबीजी में मुख्य पादप द्विगुणित बीजाणुद्भिद् होता है।
In bryophytes (mosses and liverworts) the main plant body is the haploid gametophyte, and the diploid sporophyte grows on it. In pteridophytes, gymnosperms and angiosperms the main plant is the diploid sporophyte.
कोई पुष्प मुख्य रूप से किससे बना होता है?
A flower typically is composed of:
एक विशिष्ट पुष्प में चार चक्र होते हैं: बाह्यदल (कैलिक्स), पंखुड़ियाँ (दलपुंज), पुंकेसर (पुमंग) और अंडप (जायांग)। रंध्र, बीजपत्र, एधा और मूलगोप पुष्प के भाग नहीं हैं।
A typical flower has four whorls: sepals (calyx), petals (corolla), stamens (androecium) and carpels (gynoecium). Stomata, cotyledons, cambium and the root cap are not floral parts.
निम्नलिखित कोशिकांगों (organelles) में से कौन-सा, प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक दोनों कोशिकाओं में मिलता है?
Which one of the following organelles is found in both prokaryotic and eukaryotic cells?
प्रोकैरियोट (जीवाणु) में केन्द्रक और झिल्लीयुक्त कोशिकांग जैसे सूत्रकणिका और गॉल्जी सम्मिश्र नहीं होते। प्रोटीन संश्लेषण के लिए राइबोसोम दोनों प्रकार की कोशिकाओं में होते हैं (प्रोकैरियोट में 70S, यूकैरियोटिक कोशिकाद्रव्य में 80S)।
Prokaryotes (bacteria) lack a nucleus and membrane-bound organelles such as mitochondria and the Golgi complex. Both cell types have ribosomes for protein synthesis (70S in prokaryotes, 80S in the eukaryotic cytoplasm).
मानव शरीर में, निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजी ऊतक (connective tissue) नहीं है?
Which one of the following is not a connective tissue in the human body?
अस्थि, उपास्थि और रुधिर संयोजी ऊतक हैं (रुधिर तरल संयोजी ऊतक है)। हृदय की मांसपेशी पेशीय ऊतक है।
Bone, cartilage and blood are connective tissues (blood is a fluid connective tissue). Cardiac muscle is a muscular tissue.
निम्नलिखित में से कौन-सी, किसी कीट-परागित पादप (insect-pollinated plant) की विशेषता नहीं है?
Which one of the following is not a characteristic of an insect-pollinated plant?
कीट-परागित पुष्प चटकीले रंग, सुगंध और मकरंद से कीटों को आकर्षित करते हैं, और उनके परागकण चिपचिपे या काँटेदार होते हैं ताकि कीट से चिपक जाएँ। हल्के, छोटे, सूखे परागकण वायु-परागित पादपों की विशेषता हैं।
Insect-pollinated flowers attract insects with bright colours, scent and nectar, and their pollen is sticky or spiny so it clings to the insect. Light, small, dry pollen is a feature of wind-pollinated plants.