भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दिसंबर 1929 का वार्षिक अधिवेशन किस स्थान पर हुआ था?
The annual session of the Indian National Congress in December 1929 was held in:
दिसंबर 1929 का अधिवेशन जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में लाहौर में हुआ। इसमें पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का लक्ष्य घोषित किया गया। सूरत 1907, अमृतसर 1919 और त्रिपुरी 1939 में हुए थे।
The December 1929 session was held at Lahore under Jawaharlal Nehru. It adopted Purna Swaraj (complete independence) as the Congress goal. Surat was 1907, Amritsar 1919 and Tripuri 1939.
अफ़ग़ानिस्तान में हड़प्पा सभ्यता का व्यापारिक केंद्र – शोर्तुघई, हड़प्पावासियों के लिए किसकी संभावित आपूर्ति के लिए महत्त्वपूर्ण था?
Shortughai, a Harappan trading post in Afghanistan, was important to the Harappans for the possible supply of:
शोर्तुघई बदख्शाँ के पास है, जो बहुमूल्य नीले पत्थर लाजवर्द मणि का सबसे अच्छा स्रोत है (NCERT कक्षा 12, भारतीय इतिहास के कुछ विषय I)। हड़प्पावासी लोहे का प्रयोग नहीं करते थे, शंख गुजरात तट (नागेश्वर, बालाकोट) से और ताँबा राजस्थान (खेतड़ी) से आता था।
Shortughai lies near Badakhshan, the best source of lapis lazuli, a highly valued blue stone (NCERT Class 12, Themes in Indian History I). Harappans did not use iron, conch shells came from the Gujarat coast (Nageshwar, Balakot) and copper from Rajasthan (Khetri).
लुडिज़्म नामक विरोध आंदोलन (1811–17) की माँगों से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
I. कामगारों के लिए न्यूनतम मज़दूरी।
II. मज़दूर-संघ बनाने का अधिकार ताकि वे वैध रूप से अपनी माँगें रख सकें।
III. दक्ष श्रम-बचतकारी उत्पादन हेतु मशीन का उपयोग।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements are correct regarding the demands of the protest movement known as Luddism (1811–17)?
I. A minimum wage for workers.
II. The right to form trade unions so that they could legally present their demands.
III. The use of machinery for efficient labour-saving production.
Select the answer using the code given below:
जनरल नेड लुड के नाम पर बने लुडाइट्स ने उन मशीनों पर हमला किया जो उनकी नौकरियाँ छीन रही थीं। NCERT (कक्षा 11, विश्व इतिहास के कुछ विषय) के अनुसार उनकी माँगें थीं: न्यूनतम मज़दूरी, स्त्रियों व बच्चों के श्रम पर नियंत्रण, मशीनों के कारण बेरोज़गार हुए लोगों को काम, और मज़दूर संघ बनाने का अधिकार। वे श्रम-बचतकारी मशीनों के विरोधी थे, अतः III गलत है।
The Luddites, named after General Ned Ludd, attacked machines that were taking away their jobs. NCERT (Class 11, Themes in World History) lists their demands: a minimum wage, control over the labour of women and children, work for those who had lost jobs to machines, and the right to form trade unions. They opposed labour-saving machinery, so III is wrong.
ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. औद्योगीकरण के आरंभ में, ब्रिटेन में कोयला और लौह-अयस्क प्रचुर मात्रा में उपलब्ध थे।
II. धमन भट्टी 18वीं शताब्दी के आरंभ में प्रयोग में आ गई थी।
III. ब्रिटेन का सौभाग्य था कि वहाँ एक ही द्रोणी-क्षेत्र (basin) में उत्तम कोटि का कोककारी (कोकिंग) कोयला और उच्च-स्तर का लौह-अयस्क मौजूद था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Consider the following statements regarding the Industrial Revolution in Britain:
I. At the beginning of industrialization, coal and iron ore were plentifully available in Britain.
II. The blast furnace came into use at the beginning of the 18th century.
III. Britain was lucky in possessing excellent coking coal and high-grade iron ore in the same basins.
Which of the statements given above are correct?
तीनों कथन NCERT (कक्षा 11, 'औद्योगिक क्रांति') के अनुसार हैं: ब्रिटेन में कोयला और लौह-अयस्क प्रचुर थे; कोककारी कोयला और उच्च-स्तर का लौह-अयस्क एक ही द्रोणी में, बंदरगाहों के पास मिलते थे; और 1709 में अब्राहम डर्बी प्रथम ने कोक से चलने वाली धमन भट्टी शुरू की, जिससे 18वीं शताब्दी के आरंभ में धमन भट्टी से प्रगलन व्यापक हुआ।
All three follow NCERT (Class 11, 'The Industrial Revolution'): Britain had plenty of coal and iron ore; coking coal and high-grade iron ore were found together in the same basins, close to ports; and in 1709 Abraham Darby I introduced the coke-fired blast furnace, which brought blast-furnace smelting into wide use at the start of the 18th century.
निम्नलिखित में से कौन-सा शिलालेख रेशम बुनकरों की श्रेणी (guild) का इतिहास अंकित करता है?
Which one of the following inscriptions records the history of a guild of silk weavers?
लगभग 5वीं शताब्दी ई. का मंदसौर शिलालेख बताता है कि रेशम बुनकरों की एक श्रेणी लाट (गुजरात) से दशपुर (मंदसौर, मध्य प्रदेश) आई, अन्य व्यवसाय अपनाए और एक भव्य सूर्य मंदिर बनवाया (NCERT कक्षा 12, भाग I)। हाथीगुम्फा शिलालेख कलिंग राजा खारवेल का है; कुडुमियामलई संगीत संबंधी अभिलेख के लिए प्रसिद्ध है।
The Mandasor (Mandsaur) inscription of about the 5th century CE tells how a guild of silk weavers migrated from Lata (Gujarat) to Dashapura (Mandsaur, Madhya Pradesh), took up other professions and built a magnificent sun temple (NCERT Class 12, Themes I). The Hathigumpha inscription is of the Kalinga king Kharavela; Kudumiyamalai is known for a music inscription.
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची I (घटना)
I. सहमति आयु का विधेयक (बिल) पारित होना
II. आर्य समाज की स्थापना
III. दयानंद सरस्वती का निधन
IV. नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना
सूची II (वर्ष)
A. 1893
B. 1883
C. 1875
D. 1891
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Match List I with List II:
List I (Event)
I. Passing of the Age of Consent Bill
II. Establishment of the Arya Samaj
III. Death of Dayanand Saraswati
IV. Foundation of the Nagari Pracharini Sabha
List II (Year)
A. 1893
B. 1883
C. 1875
D. 1891
Select the answer using the code given below:
सहमति आयु अधिनियम: 1891 (D)। बंबई में आर्य समाज की स्थापना: 1875 (C)। दयानंद सरस्वती का निधन: 1883 (B)। बनारस में नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना: 1893 (A)। अतः I-D, II-C, III-B, IV-A।
Age of Consent Act: 1891 (D). Arya Samaj founded in Bombay: 1875 (C). Dayanand Saraswati died: 1883 (B). Nagari Pracharini Sabha founded in Banaras: 1893 (A). So I-D, II-C, III-B, IV-A.
अमरकोश में सूचीबद्ध भू-प्रकारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. देवमातृक वर्षा द्वारा सिंचित भूमि को संदर्भित करता है।
II. अप्रहत बिना बोई हुई (परती) भूमि (fallow land) को संदर्भित करता है।
III. पंकिल अत्यधिक उर्वर भूमि को संदर्भित करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements with regard to the types of land listed in the Amarakosha.
I. Devamatrika refers to land watered by rain.
II. Aprahata refers to fallow land.
III. Pankila refers to highly fertile land.
Which of the statements given above is/are correct?
अमरकोश में भूमि के बारह प्रकार बताए गए हैं। देवमातृक वर्षा से सिंचित भूमि है और अप्रहत परती छोड़ी गई भूमि है, अतः I और II सही हैं। पंकिल का अर्थ कीचड़ वाली (दलदली) भूमि है; उर्वर भूमि को उर्वरा कहा गया है। अतः III गलत है।
The Amarakosha lists twelve types of land. Devamatrika is land watered by rain and aprahata is land left fallow, so I and II are correct. Pankila means muddy land; fertile land is urvara. So III is wrong.
लाहौर अधिवेशन (Lahore Session) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया।
II. विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण और देशभक्ति गीत गाने का निर्णय लिया गया।
III. गाँधीजी ने इस कार्यक्रम (event) को सभी स्थानों पर एक साथ एक ही समय पर आयोजित करने का सुझाव दिया।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Consider the following statements with regard to the Lahore Session:
I. The Congress decided to observe Independence Day on 26 January 1930.
II. It was decided to hoist the National Flag and sing patriotic songs at different venues.
III. Gandhiji suggested that the event be held synchronously in all the places.
Which of the statements given above are correct?
लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा के बाद 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देशभक्ति गीत गाए गए। गाँधीजी ने इस दिन के लिए निर्देश दिए और कहा कि अच्छा होगा यदि सभी स्थानों पर सभाएँ एक ही मिनट पर हों (NCERT कक्षा 12, भाग III)। तीनों कथन सही हैं।
After the Lahore session declared Purna Swaraj, 26 January 1930 was celebrated as Independence Day, with the national flag hoisted and patriotic songs sung at different venues. Gandhiji issued instructions for the day and said it would be well if all the meetings were held at the identical minute in all places (NCERT Class 12, Themes III). All three are correct.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. कांची का कैलाशनाथ मंदिर ठोस चट्टान को काटकर बनाया गया सबसे पुराना पल्लव मंदिर है।
II. कांची का वैकुंठ पेरुमल मन्दिर भगवान विष्णु को समर्पित एक दुर्लभ पल्लव मंदिर है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements:
I. The Kailasanatha temple of Kanchi is the earliest Pallava temple hewn from solid rock.
II. The Vaikuntha Perumal temple at Kanchi is a rare Pallava temple dedicated to Lord Vishnu.
Which of the statements given above is/are correct?
कांचीपुरम का कैलाशनाथ मंदिर लगभग 700 ई. में नरसिंहवर्मन द्वितीय (राजसिंह) ने पत्थर के खंडों से संरचनात्मक मंदिर के रूप में बनवाया था, ठोस चट्टान काटकर नहीं; आरंभिक पल्लव शैलकृत मंदिर मंडगपट्टु और मामल्लपुरम जैसे स्थानों पर हैं। अतः I गलत है। अधिकांश पल्लव राजकीय मंदिर शैव थे; नंदिवर्मन द्वितीय द्वारा बनवाया गया कांची का वैकुंठ पेरुमल मंदिर विष्णु को समर्पित है (II सही)।
The Kailasanatha temple at Kanchipuram was built by Narasimhavarman II (Rajasimha) around 700 CE as a structural temple of stone blocks, not cut from solid rock; the early Pallava rock-cut shrines are at places such as Mandagapattu and Mamallapuram. So I is wrong. Most Pallava royal temples were Shaivite; the Vaikuntha Perumal temple at Kanchi, built by Nandivarman II, is dedicated to Vishnu (II correct).
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए (पुस्तक : लेखक):
I. दायभाग : जीमूतवाहन
II. पृथ्वीराज रासो : चंदबरदाई
III. लीलावती : भास्कराचार्य
IV. मिताक्षरा : विज्ञानेश्वर
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
Consider the following pairs (Books : Authors):
I. Dayabhaga : Jimutavahana
II. Prithviraj Raso : Chandbardai
III. Lilavati : Bhaskaracharya
IV. Mitakshara : Vijnaneshvara
How many pairs given above are correctly matched?
चारों सही: दायभाग — जीमूतवाहन, पृथ्वीराज रासो — चंदबरदाई, लीलावती — भास्कराचार्य, मिताक्षरा — विज्ञानेश्वर।
All four are correct: Dayabhaga (law of inheritance) by Jimutavahana, Prithviraj Raso by Chand Bardai, Lilavati (mathematics) by Bhaskaracharya (Bhaskara II), and Mitakshara (commentary on the Yajnavalkya Smriti) by Vijnaneshvara.
निम्नलिखित को प्रारंभिक से आधुनिक तक के कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:
I. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी का संगठन
II. मैगलन द्वारा भूमंडल का परिनौसंचालन
III. डच ईस्ट इंडिया कम्पनी का संगठन
IV. वास्को द गामा का कालीकट/कोझिकोड पहुँचना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Arrange the following in chronological order from the earliest to recent:
I. British East India Company formed
II. Magellan circumnavigated the globe
III. Dutch East India Company formed
IV. Vasco da Gama reached Calicut/Kozhikode
Select the correct answer using the code given below.
वास्को द गामा 1498; मैगलन का अभियान 1519–22; ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी 1600; डच ईस्ट इंडिया कंपनी 1602। क्रम: IV, II, I, III।
Vasco da Gama reached Calicut in 1498; Magellan's expedition went round the globe in 1519–22; the English East India Company was chartered in 1600; the Dutch East India Company was formed in 1602. Order: IV, II, I, III.
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए (आविष्कार : आविष्कारक):
I. उड़न तुरी करघा : जॉन के
II. वॉटर फ्रेम : जेम्स हरग्रीव्ज़
III. कताई मशीन (जेनी) : रिचर्ड आर्कराइट
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
Consider the following pairs (Inventions : Inventors):
I. Flying shuttle loom : John Kay
II. Water frame : James Hargreaves
III. Spinning jenny : Richard Arkwright
How many of the pairs given above are correctly matched?
उड़न तुरी जॉन के (1733) ने बनाई। वॉटर फ्रेम आर्कराइट का और स्पिनिंग जेनी हरग्रीव्ज़ की है — II और III उलटे हैं। एक युग्म सही।
John Kay invented the flying shuttle (1733). The water frame was Richard Arkwright's (1769) and the spinning jenny was James Hargreaves's (about 1764), so II and III are swapped. One pair is correct.
रौलेट अधिनियम, 1919 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. गाँधीजी ने प्रस्तावित रौलेट अधिनियम, 1919 के विरोध में राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आरंभ किया।
II. भारतीय सदस्यों के विरोध के बावजूद इस अधिनियम को शाही विधान परिषद् (इम्पेरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल) द्वारा जल्दबाज़ी में पारित किया गया था।
III. इस अधिनियम ने सरकार को राजनीतिक गतिविधियों के दमन हेतु अत्यधिक शक्ति प्रदान की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements in respect of the Rowlatt Act of 1919:
I. Gandhiji launched a nationwide Satyagraha against the proposed Rowlatt Act, 1919.
II. The Act had been hurriedly passed through the Imperial Legislative Council despite the opposition of Indian members.
III. The Act gave the Government enormous powers to repress political activities.
Which of the statements given above is/are correct?
तीनों NCERT के अनुसार सही: 1919 में गाँधीजी ने प्रस्तावित रौलेट अधिनियम के विरुद्ध सत्याग्रह आरंभ किया; भारतीय सदस्यों के विरोध के बावजूद इसे जल्दबाज़ी में पारित किया गया; इसने बिना मुकदमे दो वर्ष तक नज़रबंदी सहित दमन की भारी शक्तियाँ दीं।
All three match the NCERT account: in 1919 Gandhiji launched a nationwide satyagraha against the proposed Rowlatt Act, which was hurriedly passed through the Imperial Legislative Council despite united opposition of Indian members and gave the government enormous powers to repress political activity, including detention without trial for two years.
ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. उद्योगों की स्थापना हेतु धन उधार देने के लिए बैंकों की उपलब्धता थी।
II. एक अच्छा परिवहन नेटवर्क था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements regarding the Industrial Revolution in Britain:
I. There was availability of banks which could loan money to set up industries.
II. There was a good transport network.
Which of the statements given above is/are correct?
ब्रिटेन में उद्योगों को ऋण देने वाले बैंक और नदियों, नहरों व बाद में रेलवे का अच्छा परिवहन जाल था। दोनों सही।
Britain had a network of country banks and the Bank of England to finance industry, and a good transport network of rivers, canals and later railways. Both were factors behind the Industrial Revolution starting there.
रूसी क्रांति से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. 'खूनी रविवार' के नाम से जाने गए प्रसंग ने 1905 की उस क्रांति को जन्म दिया जिससे घटनाओं की एक शृंखला की शुरुआत हुई।
II. वकीलों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और अन्य मध्यमवर्गीय कामगारों ने संविधान सभा के गठन की माँग करते हुए यूनियन ऑफ यूनियन्स की स्थापना कर दी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements regarding the Russian Revolution:
I. The incident known as 'Bloody Sunday' started a series of events known as the 1905 Revolution.
II. Lawyers, doctors, engineers and other middle-class workers established the Union of Unions and demanded a Constituent Assembly.
Which of the statements given above is/are correct?
दोनों NCERT के अनुसार सही: जनवरी 1905 के खूनी रविवार से 1905 की क्रांति शुरू हुई, जिसमें वकीलों, डॉक्टरों, इंजीनियरों आदि ने यूनियन ऑफ यूनियन्स बनाकर संविधान सभा की माँग की।
Both follow the NCERT account: the firing on workers on Bloody Sunday (January 1905) set off the 1905 Revolution, during which lawyers, doctors, engineers and other middle-class workers formed the Union of Unions and demanded a constituent assembly.
इनमें से किसने सेना संचालन को सुकर बनाने के लिए भारत में आरंभिक रेलवे के निर्माण की वकालत की?
Who among the following advocated the construction of initial railways in India for facilitating army movement?
लॉर्ड डलहौज़ी (1848–56) ने 1853 के रेलवे मिनट में सेना की तेज़ आवाजाही और व्यापार के लिए रेलवे का पक्ष लिया; पहली यात्री रेल (बंबई–ठाणे) 1853 में चली।
Lord Dalhousie (Governor-General 1848–56), in his railway minute of 1853, argued for railways for quick movement of troops as well as trade; the first passenger line (Bombay–Thane) opened in 1853 in his time.
मोहनजोदड़ो के महास्नानघर को जलापूर्ति करने वाला बड़ा कूप कहाँ स्थित था?
The large well supplying water to the Great Bath of Mohenjo-daro was located
महास्नानघर उत्तर और दक्षिण में सीढ़ियों वाला आयताकार कुंड था। इसके पूर्व की ओर के कमरों में से एक में बड़ा कुआँ था जिससे पानी आता था।
The Great Bath was a large rectangular tank with steps on the north and south. Rooms surrounded it, and in one of the rooms on the eastern side was a large well that supplied its water; the water drained into a large drain.
यदि आप विख्यात जैन तीर्थ स्थानों को देखना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित में से किन नगरों की यात्रा करनी पड़ेगी?
I. मूडबिद्री
II. मदुरै
III. सोनागिरी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
If you like to visit famous Jain pilgrimage sites, which of the following towns you will have to travel to?
I. Moodabidri
II. Madurai
III. Sonagiri
Select the correct answer using the code given below.
कर्नाटक का मूडबिद्री ('जैन काशी') और मध्य प्रदेश का सोनागिरी (सौ से अधिक जैन मंदिर) प्रसिद्ध जैन तीर्थ हैं। मदुरै के आसपास की पहाड़ियों (समणर पहाड़ी आदि) में प्राचीन जैन गुफाएँ और शिलालेख हैं। तीनों।
Moodabidri in Karnataka (the 'Jain Kashi', with the thousand-pillar basadi) and Sonagiri in Madhya Pradesh (a hill with over a hundred Jain temples) are Jain pilgrimage centres. The hills around Madurai (such as Samanar Hills and Keezhakuyilkudi) have ancient Jain caves, rock beds and Tamil-Brahmi inscriptions, which make it a Jain heritage site too. All three.
हड़प्पा सभ्यता के नगरों में मनका उत्पादन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. मनकों के निर्माण में प्रयुक्त पदार्थों में कार्नेलियन, स्फटिक और सेलखड़ी सम्मिलित थे।
II. मनके बेलनाकार, ढोलाकार और चक्राकार थे।
III. मनकों के आर-पार छेद करने के लिए विशेष प्रकार का प्रस्तर बरमा उपयोग में लाया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Consider the following statements with regard to bead production in Harappan towns:
I. The materials used to make beads included carnelian, quartz and steatite.
II. The beads were cylindrical, barrel-shaped and disc-shaped.
III. Specialized stone drills were used for making holes through the beads.
Which of the statements given above are correct?
NCERT के अनुसार हड़प्पा (चन्हुदड़ो, लोथल) में कार्नेलियन, स्फटिक, सेलखड़ी आदि से चक्राकार, बेलनाकार, ढोलाकार मनके बनते थे और छेद विशेष प्रस्तर बरमों से किए जाते थे। तीनों सही।
The NCERT account of Harappan crafts (Chanhudaro, Lothal) describes beads of carnelian, jasper, crystal, quartz, steatite and other materials, made in disc, cylindrical, spherical and barrel shapes, with holes bored using specialised stone drills. All three are correct.
निम्नलिखित में किसने अप्रैल 1936 में लखनऊ में अखिल भारतीय किसान सभा के पहले सत्र की अध्यक्षता की?
Who among the following presided over the first session of All India Kisan Sabha in Lucknow in April 1936?
अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना अप्रैल 1936 में लखनऊ में हुई; स्वामी सहजानंद सरस्वती इसके अध्यक्ष और एन. जी. रंगा महासचिव बने।
The All India Kisan Sabha was founded at Lucknow in April 1936 with Swami Sahajanand Saraswati as its president and N. G. Ranga as general secretary.
निम्नलिखित में से किसने 'आत्म-सम्मान आंदोलन (Self-Respect Movement)' का प्रवर्तन किया?
Who among the following founded the 'Self-Respect Movement'?
ई. वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार) ने 1925 में तमिलनाडु में जाति-भेद और ब्राह्मण वर्चस्व के विरुद्ध आत्म-सम्मान आंदोलन शुरू किया।
E. V. Ramaswami Naicker (Periyar) started the Self-Respect Movement in Tamil Nadu in 1925 against caste discrimination and Brahmin dominance.
चोल शिलालेख में भूमि की कई श्रेणियों का उल्लेख है। निम्नलिखित में से कौन-सी, विद्यालयों के रख-रखाव के लिए थी?
Chola inscriptions mention several categories of lands. Which one of the following was meant for the maintenance of school?
चोल शिलालेखों (NCERT कक्षा 7) में: वेल्लनवगाई गैर-ब्राह्मण किसान स्वामियों की भूमि, ब्रह्मदेय ब्राह्मणों को दान भूमि, शालाभोग विद्यालय के रख-रखाव की भूमि, देवदान/तिरुनामट्टुक्कनी मंदिरों को दान भूमि और पल्लीच्छंदम जैन संस्थाओं को दान भूमि थी।
In Chola inscriptions (NCERT Class 7): vellanvagai was land of non-Brahmana peasant proprietors, brahmadeya land gifted to Brahmanas, shalabhoga land for the maintenance of a school, devadana/tirunamattukkani land gifted to temples, and pallichchhandam land donated to Jaina institutions.
होम रूल लीग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
1. लोकमान्य तिलक ने अप्रैल 1916 में बेलगाम में आयोजित बॉम्बे प्रोविन्शियल कॉन्फ्रेंस (बंबइ प्रांतीय सम्मेलन) में होम रूल लीग का गठन किया
2. एनी बेसेंट ने सितंबर 1916 में होम रूल लीग के गठन की घोषणा की
3. टकराव से बचने के लिए तिलक की लीग को महाराष्ट्र (बॉम्बे नगर को छोड़कर) कर्नाटक, मध्य प्रांत और बरार में कार्य करना था और बेसेंट की लीग को शेष भारत का प्रभार दिया गया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
Which of the following statements about the Home Rule League are correct?
1. Lokamanya Tilak set up the Home Rule League at the Bombay Provincial Conference held at Belgaum in April 1916
2. Annie Besant announced the formation of Home Rule League in September 1916
3. To avoid friction, Tilak's League was to work in Maharashtra (excluding Bombay city), Karnataka, Central Provinces and Berar and Besant's League was given charge of the rest of India
Select the answer using the code given below:
तीनों कथन सही हैं (बिपन चंद्र, भारत का स्वतंत्रता संघर्ष)। तिलक ने अप्रैल 1916 में बेलगाम में अपनी लीग बनाई; बेसेंट ने सितंबर 1916 में अपनी लीग की घोषणा की; और टकराव से बचने के लिए दोनों लीगों ने देश को इसी प्रकार बाँटा।
All three are correct (Bipan Chandra, India's Struggle for Independence). Tilak founded his League at Belgaum in April 1916; Besant announced hers in September 1916; and the two Leagues divided the country this way to avoid friction.
ईश्वर चंद्र विद्यासागर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Which one of the following statements about Ishwar Chandra Vidyasagar is NOT correct?
विद्यासागर संस्कृत कॉलेज के प्रधानाचार्य, सरकारी विद्यालय निरीक्षक और बेथुन स्कूल के सेक्रेटरी थे। उन्होंने हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम, 1856 के लिए आंदोलन किया, पर विधवा पुनर्विवाह एसोसिएशन की स्थापना विष्णु शास्त्री पंडित ने बंबई में की थी। अतः (d) सही नहीं है।
Vidyasagar was Principal of Sanskrit College, a special Government Inspector of Schools, and Secretary of the Bethune School. He campaigned for the Hindu Widows' Remarriage Act, 1856, but the Widow Remarriage Association was founded by Vishnu Shastri Pandit in Bombay. So (d) is not correct.
सूची I (सुधारक) को सूची II (सामाजिक कार्य/पुस्तक) से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
A. विष्णु शास्त्री पंडित
B. करसनदास मूलजी
C. देवेंद्र नाथ टैगोर
D. राजा राममोहन राय
1. वेदिक फिजिक्स: साइंटिफिक ऑरिजिन ऑफ हिंदूइज़्म
2. विधवा पुनर्विवाह एसोसिएशन
3. सत्य प्रकाश
4. तत्वबोधिनी सभा
Match List I (Reformer) with List II (Social Work/Text) and select the answer using the code given below the Lists:
A. Vishnu Shastri Pundit
B. Karsondas Mulji
C. Debendranath Tagore
D. Raja Ram Mohan Roy
1. Vedic Physics: Scientific Origin of Hinduism
2. Widow Remarriage Association
3. Satya Prakash
4. Tattvabodhini Sabha
विष्णु शास्त्री पंडित ने विधवा पुनर्विवाह एसोसिएशन (1850 के दशक, बंबई) की स्थापना की; करसनदास मूलजी ने गुजराती साप्ताहिक सत्य प्रकाश निकाला; देवेंद्र नाथ टैगोर ने तत्वबोधिनी सभा (1839) बनाई। शेष D-1 राजा राममोहन राय के लिए बचता है ("वेदिक फिजिक्स" पुस्तक के लेखक का नाम राजा राम मोहन रॉय है)। अतः A-2, B-3, C-4, D-1।
Vishnu Shastri Pandit founded the Widow Remarriage Association (1850s, Bombay); Karsondas Mulji ran the Gujarati weekly Satya Prakash; Debendranath Tagore founded the Tattvabodhini Sabha (1839). That leaves D-1 for Raja Ram Mohan Roy (the book "Vedic Physics" is by an author named Raja Ram Mohan Roy). So A-2, B-3, C-4, D-1.